MahaShivratri Look Ideas 2026: महाशिवरात्रि 2026 पर पाना चाहती हैं परफेक्ट 'डिवाइन' लुक? जानें सुबह के मंदिर दर्शन से लेकर शाम की आरती तक के लिए बेस्ट आउटफिट आइडियाज, एक्सेसरीज और स्टाइलिंग टिप्स
MahaShivratri Look Ideas 2026:महाशिवरात्रि का त्योहार आते ही महिलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती है। यह पर्व सिर्फ व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि अपनी परंपराओं को खूबसूरती से दिखाने का भी दिन है। हर महिला चाहती है कि वह पूजा के दौरान सुंदर और ग्रेसफुल दिखे। सही आउटफिट न केवल आपको आत्मविश्वास देता है, बल्कि आपकी श्रद्धा में चार चांद लगा देता है। आइए जानते हैं कि इस शिवरात्रि कैसे ट्रेडिशनल और ट्रेंडी कपड़ों से अपने लुक को बेहतर कर सकते हैं।
सुबह मंदिर जाने का प्लान कर रही हैं, तो एलिगेंट कॉटन कुर्ता सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। ये कंफर्ट होने के साथ आपको एक सोबर लुक देता हैं। इसके लिए आप ऑफ-व्हाइट और ग्रीन कॉटन सूट चुन सकती हैं। सफेद रंग शुद्धता का प्रतीक है और हरा रंग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यह कॉम्बिनेशन मंदिर की भीड़ में भी आपको फ्रेश रखेगा। यदि आपको रंगों से प्यार है, तो पीले रंग का फ्लोरल प्रिंट कुर्ता भी एक शानदार विकल्प है। पीला रंग शुभ माना जाता है और सुबह की धूप में यह बेहद खिला-खिला लगता है।
कैसे करें स्टाइल
एक छोटी सी बिंदी और हल्की चूड़ियों के साथ इसे ऑक्सीडाइज्ड झुमकों और कोल्हापुरी चप्पलों के साथ स्टाइल करें।
शाम की आरती में थोड़े हैवी फैब्रिक्स अच्छे लगते हैं। रेड गजी सिल्क कुर्ता जिसके साथ पटोला दुपट्टा हो, आपको एक पारंपरिक और क्लासी टच देगा। लाल रंग ऊर्जा और उत्सव का रंग है, जो शिवरात्रि की शाम के लिए परफेक्ट है। अगर आप कुछ घेरदार पहनना चाहती हैं, तो ब्लू बंधेज अनारकली या गोटा पट्टी वर्क वाला सूट ट्राई करें। अनारकली का घेरा और गोटा पट्टी की चमक आपको त्यौहार का असली अहसास कराती है।
कैसे करें स्टाइल
इसे आप गोल्ड ज्वेलरी और माथे पर एक डार्क रेड बिंदी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
आप भी इस शिवरात्रि डिवाइन लुक चाहती हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें