लाइफस्टाइल

Shilpa Shetty सिर्फ फिटनेस ही नहीं ,Gen Z ट्रेंड्स भी फॉलो करती हैं! शेयर की 11:11 की इंस्टा स्टोरी

Shilpa Shetty Follow Gen Z Manifestation Trend: फिटनेस आइकॉन कही जाने वाली शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 11:11 का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो जेन-जी के बीच काफी ज्यादा ट्रेंड में है।

2 min read
Jun 16, 2026
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Follow Gen-Z Wellness Trends
Shilpa Shetty फॉलो Gen Z ट्रेंड्स | image credit instagram-theshilpashetty

Shilpa Shetty 11:11 Instagram Stories: बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कई डांस रियलिटी शोज में डांस जज के रूप में जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी 51 साल की उम्र में भी अपनी उम्र से काफी कम दिखती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फिटनेस आइकॉन के रुप में भी एक्ट्रेस जानी जाती हैं। अभिनेत्री ना सिर्फ फिटनेस, बल्कि नए ट्रेंड्स को लेकर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ऐसे ही अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जेनजी (Gen-Z) का नया ट्रेंड फॉलो करते हुए एक स्टोरी शेयर की है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

11.11 जेनजी का नया ट्रेंड फॉलो करती दिखीं Shilpa Shetty 

Shilpa Shetty instagram story screenshot- image credit instagram-theshilpashetty

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 11:11 का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो इन दिनों जेनजी के बीच मैनिफेस्टेशन (Manifestation) के लिए काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में अभिनेत्री की स्टोरी से पता चलता है कि एक्ट्रेस फिटनेस के साथ-साथ नए ट्रेंड्स भी फॉलो करती हैं। चाहे वो फैशन से जुड़े हों या जेन-जी (Gen-Z) से जुड़े कूल ट्रेंड्स ही क्यों ना हो।

11.11 क्या है (What Is 11.11)

अगर आप सोशल मीडिया पर अपडेट रहते हैं, तो आपने कभी ना कभी जेनजी के वीडियो में 11.11 कहते जरूर सुना होगा। ऐसे में आपके दिमाग में कभी ना कभी यह जरूर आया होगा कि आखिर यह 11.11 है क्या। इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11:11 विश ट्रेड (Wish Tradition) एक लोकप्रिय आध्यात्मिक मान्यता है, जिसके अनुसार जब घड़ी में 11:11 बजते हैं, तो इस समय मनोकामना (Wish) मांगने या 'मैनिफेस्ट' (Manifest) करने के लिए अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। वहीं, अंक ज्योतिष के हिसाब से 11 एक मास्टर नंबर है। यही वजह है कि इस समय को मैनिफेस्टेशन के लिए सबसे ताकतवर माना जाता है।

Fitness Trends भी फॉलो करती हैं एक्ट्रेस 

वैसे तो आए दिन एक्ट्रेस फिटनेस से जुड़े वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन शिल्पा फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ ही एक्ट्रेस फिटनेस चैलेंजेस से जुड़ी वीडियो भी शेयर करती हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। फैंस शिल्पा के चैलेंज के बदले उसे रिक्रिएट करके शेयर भी करते हैं।

Published on:
16 Jun 2026 01:31 pm