लाइफस्टाइल

Healthy Diet for Women: 30 पार महिलाओं को रोज खाने चाहिए ये सुपरफ्रूट्स, शरीर रह सकता है स्ट्रॉन्ग और हेल्दी

Healthy Diet for Women: 30 के पार होने के बाद महिलाओं के शरीर में धीरे-धीरे कई ऐसे बदलाव आते हैं, जिसके कारण उनकी हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं, मेटाबोलिज्म स्लो होने लगता है, साथ ही स्किन से ग्लो जाने लगता है। ऐसे में अपने खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है।
2 min read
Sep 13, 2025
Anti-Aging Foods, Healthy Lifestyle Tips,Women’s Health Care,
Healthy diet for women over 30|फोटो सोर्स – Gemini@Ai

Healthy Diet for Women: 30 की उम्र के महिलाओं को शरीर में धीरे-धीरे कई तरह के बदलाव होना शुरू हो जाते है।इस उम्र में न सिर्फ मेटाबोलिज्म स्लो होने लगते है बल्कि हड्डियों को मजबूती, स्किन को ग्लो और होर्मोनल चेंजेस देखने को मिलते है। ऐसे में अपने बॉडी को फिट, यंग और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सिर्फ साधारण डाइट काफी नहीं बल्की सही न्यूट्रीशन और कुछ सुपर फूड को रोजाना की डाइट में शामिल करना जरूरी है। आइए जानते है कुछ ऐसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर सुपरफूड्स, जिन्हे 30 के बाद हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

अनार

अनार में एंटीऑक्सीडेंट और आयरन की मात्रा भरपूर होती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हीमोग्लोबिन को बढाने में मदद करता है। साथ ही थकान और एनीमिया से बचने के लिए असरदार माना जाता है। इसको रोज एक कटोरी खाना फायदेमंद हो सकता है।

पपीता

महिलाओं के लिए पपीता काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रखता है और स्किन को ग्लो करता है।

बादाम और अखरोट

महिलाओं को रोजाना अपनी डाइट में बादाम और अखरोट को शामिल करना चाहिए क्योंकि इनमें हेल्दी फैट्स होते है और प्रोटीन भी, जो ब्रेन और हॉर्मोनल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

कद्दू के बीज

इसमें जिंक और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए। यह स्किन और बालों की हेल्थ के लिए असरदार हो सकता है।

संतरा

संतरे में विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है और हड्डियों के लिए भी। विटामिन सी युक्त फल इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद होते है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी जैसे पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम और आयरन से भरी होती है, जो हड्डियों और ब्लड हेल्थ के लिए जरूरी है।

क्यों जरूरी है बताए गए सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करना?

  • 30 के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में ये सुपरफूड्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है।
  • महिलाओं के शरीर में कई हॉर्मोनल बदलाव (जैसे पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान) देखने को मिलते है।
  • स्किन संबंधी समस्याएं और झुर्रियां आने लगती है, ऐसे में ये सुपरफूड्स बालों और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में सहायक होते है।
  • रोज के स्ट्रेस और थकान से बचने के लिए शरीर को अतिरिक्त न्यूट्रीशन की आवश्यकता होती है।
Updated on:
21 Nov 2025 03:44 pm
Published on:
13 Sept 2025 09:00 am