लाइफस्टाइल

Mobile Water Damage Tips: बारिश में मोबाइल या ईयरबड भीग जाएं तो क्या करें? जानें इन्हें खराब होने से बचाने के टिप्स

Mobile Pani Me Gir Jaye Kya Kare: अचानक बारिश होने पर पास में रखा मोबाइल, ईयरफोन या ईयरबड भीग सकते हैं। ऐसे में अगर इन्हें सही तरीके से नहीं संभाला जाए, तो ये खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि भीगने के बाद क्या करें और क्या नहीं।
2 min read
Jul 09, 2026
Wet Mobile Solution, Mobile Water Protection
मोबाइल और ईयरफोन के लिए Rainy Season Care Tips (representative image) image credit chatgpt

Rainy Season Mobile Care Tips: बारिश के दिनों में घर या ऑफिस जाते समय अचानक बारिश होने से मोबाइल, ईयरबड या इयरफोन भीग जाते हैं। ऐसे समय में लोग इन्हें खराब होने से बचाने के लिए जल्दीबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे डिवाइस को और ज्यादा नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर मोबाइल या ईयरबड पानी में भीग गया है, तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं, आइए जानते हैं।

झटककर पानी निकालने की गलती न करें

बारिश में मोबाइल या ईयरबड भीगने के बाद सबसे पहले उसे जोर से झटकने की गलती न करें। ऐसा करने से पानी अंदर के दूसरे पार्ट्स तक पहुंच सकता है और नुकसान बढ़ सकता है।

ऑन करके या चार्जिंग पर लगाने से बचें

कई लोग यह देखने के लिए कि मोबाइल या ईयरबड खराब हुआ है या नहीं, उसे तुरंत ऑन कर देते हैं या चार्जिंग पर लगा देते हैं। ऐसा करने से बचें। अगर अंदर नमी मौजूद है, तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

सूखे कपड़े में लपेटकर हल्की गर्म जगह पर रखें

मोबाइल या ईयरबड को किसी सूखे तौलिये या साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद उसे उसी कपड़े में लपेटकर ऐसी जगह रखें, जहां हल्की गर्माहट हो। बहुत ज्यादा गर्म जगह या तेज धूप में रखने से भी बचें।

सिलिका जेल पाउच का इस्तेमाल करें

अगर आपके पास सिलिका जेल के पाउच हैं, तो उन्हें मोबाइल के आसपास रख दें। सिलिका जेल नमी को सोखने में मदद करता है, जिससे मोबाइल जल्दी सूख सकता है।

मोबाइल कवर सबसे पहले निकाल दें

अगर मोबाइल पर कवर लगा हुआ है, तो उसे तुरंत हटा दें। कवर के अंदर पानी फंस सकता है, जिससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है और डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है।

मोबाइल को चावल में रखने की गलती न करें

अक्सर लोग मोबाइल को चावल के डिब्बे में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता। चावल का स्टार्च या छोटे कण मोबाइल के पोर्ट और अंदरूनी हिस्सों में चले सकते हैं, जिससे नई परेशानी खड़ी हो सकती है।

बारिश में हमेशा वॉटरप्रूफ पाउच साथ रखें

अगर बारिश के मौसम में अक्सर बाहर निकलते हैं, तो मोबाइल के लिए वॉटरप्रूफ पाउच साथ रखना अच्छा विकल्प है। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करने से मोबाइल को पानी से काफी हद तक बचाया जा सकता है।

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें

ईयरबड या इयरफोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या किसी भी गर्म इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न करें। ज्यादा गर्म हवा से अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

सर्विस सेंटर में दिखाएं

अगर अच्छी तरह सूखने के बाद भी ईयरबड या मोबाइल सही से काम नहीं कर रहा है, तो उसे खुद खोलने की कोशिश न करें। ऐसे में उसे सर्विस सेंटर या किसी भरोसेमंद मोबाइल रिपेयर शॉप पर दिखाना बेहतर रहेगा।

Updated on:
09 Jul 2026 02:00 pm
Published on:
09 Jul 2026 02:00 pm