Block Print Kurta Sets: बदलते मौसम में अपनी पसंद को बदलने का नहीं, बल्कि उसे और बेहतर बनाने का मौका है। इस बार सिंथेटिक कपड़ों को पीछे छोड़ें और अपनी संस्कृति के खूबसूरत प्रिंट्स को अपनाएं। यह न केवल आपके कंफर्ट का ध्यान रखेंगे, बल्कि आपको एक कॉन्फिडेंट लुक भी देंगे।
Block Print Kurta Sets: जैसे-जैसे गर्मियां पास आ रही हैं और सर्दियों की विदाई हो रही है, हमारे वॉर्डरोब को भी अब मेकओवर की जरूरत है। सुबह की हल्की ठंड और दोपहर की तेज गर्मी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या पहनें? अगर आप भी सुबह अलमारी के सामने खड़ी होकर यही सोचती हैं, तो यह ब्लॉक प्रिंट कुर्तियां आपका परमानेंट सॉल्यूशन बन सकती हैं। राजस्थान से जुड़ी यह कला न केवल आपको रॉयल लुक देती है, बल्कि गर्मी में पसीने और चिपचिपाहट से भी बचाती है। आइए जानते हैं इस सीजन के कुछ ट्रेंडी ऑप्शन्स
ऑफिस में अगर आप सोबर और प्रोफेशनल दिखना चाहती हैं, तो कॉटन की स्ट्रेट कट ब्लॉक प्रिंट कुर्तियां सबसे बेस्ट हैं। ये काफी कंमफर्टेबल फैब्रिक से बनी होती हैं, जिससे दिनभर ताजगी बनी रहती है। इसे लेगिंग्स या पैंट्स या फिर जीन्स के साथ पेयर करें।
अगर आपको थोड़ा घेरदार और फेमिनिन लुक पसंद है, तो अनारकली स्टाइल ब्लॉक प्रिंट ट्राई करें। कॉलेज की किसी इवेंट या दोस्तों के साथ ब्रंच के लिए यह परफेक्ट है। यह चलने-फिरने में आरामदायक होती है और इसमें हवा का क्रॉस-वेंटिलेशन अच्छा रहता है।
पारंपरिक राजस्थानी अंगरखा स्टाइल आजकल काफी डिमांड में है। इसमें साइड में डोरी और टैसल्स लगे होते हैं जो साधारण कुर्ती को भी खास बना देते हैं। यह आपको भीड़ से अलग और थोड़ा एथनिक लुक देता है। इसको आप किसी छोटे फंक्शन में भी पहन सकती हैं।
ऑफिस में कोई छोटी पूजा हो या फैमिली गेट-टुगेदर, ब्लॉक प्रिंटेड कुर्ती के साथ मैचिंग पलाजो और हल्का मल-मल का दुपट्टा बहुत ही खूबसूरत लुक देता है।
गर्मियों में हल्के नीला, पेस्टल पिंक, मस्टर्ड येलो और मिंट ग्रीन जैसे कलर्स पसंद करें। ये आंखों को सुकून देते हैं। इस ब्लॉक प्रिंट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। एक छोटी बिंदी और कोल्हापुरी चप्पल आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। खरीदते समय चेक करें कि कपड़ा प्योर कॉटन हो, ताकि वह पसीना सोख सके।