Kiwi Benefits: क्या आप जानते हैं कि कीवी खाने का सही तरीका क्या है? क्या कीवी को छिलके समेत खाना चाहिए या बिना छिलके?
Kiwi Benefits: कीवी फल दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन पोषण के मामले में यह किसी सुपरफूड से कम नहीं। विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को ग्लो देने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने का सही तरीका क्या है? क्या कीवी को छिलके समेत खाना चाहिए या बिना छिलके? और क्या इसे खाली पेट खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय और कीवी खाने से जुड़ी जरूरी बातें।
डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक चिकित्सक), कीवी को कई तरह से खाया जा सकता हैजूस, सलाद या सीधे फल की तरह।हालांकि, छिलके समेत कीवी खाना भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि उसके छिलके में भी भरपूर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।अगर आपको छिलके का टेक्सचर थोड़ा खुरदुरा लगता है, तो आप उसे हल्के चाकू या ब्रश की मदद से साफ करके खा सकते हैं। इससे कीवी का छिलका खाने लायक हो जाता है और इसके सारे पोषक तत्व शरीर को मिल जाते हैं।
कीवी में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।रोजाना एक कीवी खाने से सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव होता है और शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है।
कीवी में मौजूद फाइबर और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करते हैं।इससे हृदय स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
कीवी में आयरन और फॉलिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर में खून बढ़ाने में सहायक हैं।डॉक्टर अक्सर प्लेटलेट्स कम होने या एनीमिया जैसी स्थिति में कीवी खाने की सलाह देते हैं।
कीवी में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है।यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और पेट को हल्का रखता है।
गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन बेहद उपयोगी होता है, क्योंकि इसमें मौजूद फॉलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व बच्चे के विकास और मां दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
कीवी में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को नैचुरल ग्लो देते हैं और एजिंग के निशान कम करते हैं।यह डेड स्किन हटाने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट कीवी खाना इम्यूनिटी और डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है।अगर आपका पेट बहुत संवेदनशील है, तो इसे भोजन के बाद या किसी अन्य फल के साथ खाएं।एक दिन में एक या दो कीवी पर्याप्त है।
जिन लोगों को एसिडिटी, एलर्जी या ब्लड थिनर मेडिकेशन चल रहा है, उन्हें कीवी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।