स्कर्ट के साथ फुटवियर का चुनाव: आज के इस लेख में कौन सी स्कर्ट के साथ किस तरह के फुटवियर पहनने चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
How To Choose Footwear with Skirts: गर्मियों के आते ही स्कर्ट ट्रेंड में आ जाती है। चाहे घूमने के लिए लॉन्ग कॉटन स्कर्ट हो, बीच के लिए पैरियो या रैप स्कर्ट हो या ऑफिस के लिए फॉर्मल स्कर्ट हर तरह के लोग स्कर्ट पहनना पसंद करते हैं। और हो भी क्यों ना, ये पहनने में स्टाइलिश लगने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती है। लेकिन स्कर्ट स्टाइल करते समय लोग टॉप या शर्ट का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन अपने फुटवियर को चुनना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समर सीजन स्कर्ट में स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखना चाहती हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम कौन सी स्कर्ट के साथ किस तरह के फुटवियर पहनने चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
स्कर्ट स्टाइल करते समय अक्सर फुटवियर से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां करने पर आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। इसीलिए स्कर्ट के साथ सही फुटवियर चुनना स्टाइलिंग का एक जरूरी हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के चैनल gloriasinclair.cs पर एक स्टाइलिंग वीडियो शेयर किया गया है। इसके अनुसार, अगर आप पेंसिल स्कर्ट जैसी कोई पतली और फिटिंग वाली स्कर्ट पहनती हैं, तो उसके साथ हाई हील्स पहनना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह आपके शरीर को एक ग्रेसफुल शेप देता है और आपको लंबा दिखाता है। इसके उलट, अगर आपकी स्कर्ट काफी लंबी है, तो आपको बहुत ऊंची हील्स की जरूरत नहीं पड़ती और आप छोटे हील्स या फ्लैट्स के साथ भी काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिख सकती हैं।
स्कर्ट की लंबाई आपके फुटवियर के चुनाव में बड़ा रोल निभाती है। स्कर्ट जितनी छोटी होती है, उसके साथ हाई बूट्स जैसे जूते उतने ही ज्यादा सूट करते हैं। यह स्टाइल आपके पैरों को एक अच्छा लुक देता है और आपके ओवरऑल अपीयरेंस को बैलेंस करता है, जिससे आप भीड़ में अलग नजर आती हैं।
अगर आपकी स्कर्ट बहुत ज्यादा ब्राइट या चटख रंगों वाली है, तो आपको अपने फुटवियर एकदम सिंपल और सोबर रखने चाहिए ताकि आपका लुक बहुत ज्यादा भड़कीला न लगे। वहीं दूसरी ओर, अगर आपके फुटवियर बहुत सादे या बेसिक डिजाइन के हैं, तो आप उसके साथ कोई हैवी डिजाइन या वर्क वाली स्कर्ट पहनकर अपने स्टाइल को काफी क्लासी, मॉडर्न और बैलेंस कर सकती हैं।