लाइफस्टाइल

Rashmika Mandanna Bridal Looks: झीलों की नगरी उदयपुर में रश्मिका का रॉयल लुक कैसा होगा? इन 5 तस्वीरों से लगाएं अंदाजा

Rashmika Mandanna Bridal Looks: उदयपुर में होने वाली शादी की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना के ये 5 ब्राइडल लुक्स इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। देखें उनकी सबसे खूबसूरत तस्वीरें।
2 min read
Feb 17, 2026
Rashmika Mandanna Bridal Looks
Rashmika Mandanna Bridal Looks (source: @rashmika_mandanna)

Rashmika Mandanna Bridal Looks: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मुस्कान से सबका दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा इसी महीने यानी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। रश्मिका का फैशन सेंस हमेशा से ही क्लासी रहा है। अब देखना यह होगा कि झीलों की नगरी उदयपुर में जब वो विजय देवरकोंडा का हाथ थामेंगी, तब वो कितनी खूबसूरत लगेंगी। सोशल मीडिया पर वायरल होते शादी के कार्ड के बीच फैंस अब रश्मिका के ब्राइडल लुक का इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पहनेंगी या पेस्टल शेड्स में मॉडर्न ब्राइड बनेंगी। इसका अंदाजा उनके इन 5 पिछले लुक्स से लगाया जा सकता है।

ऋतु कुमार की अनारकली

एक इवेंट के दौरान रश्मिका ने ऋतु कुमार की बेज कलर की लॉन्ग अनारकली पहनी थी। इस पर की गई बारीक कढ़ाई और साथ में लाल दुपट्टा उन्हें एक हेरिटेज ब्राइडल लुक दे रहा था। अगर वो अपनी शादी के किसी फंक्शन में सादगी और रॉयल्टी का मिक्स चाहती हैं, तो यह लुक बेस्ट है।

छावा ट्रेलर लॉन्च

छावा के ट्रेलर लॉन्च पर रश्मिका ने तोरानी ब्रांड का क्रिमसन रेड सूट पहना था। भारी जरदोजी और सोने के धागों के काम वाला यह लुक एकदम महारानी जैसा था। फैंस का मानना है कि रश्मिका पर लाल रंग बहुत खिलता है।

इकबाल हुसैन के ऑरेंज सेट में

इकबाल हुसैन के डिजाइन किए हुए ऑरेंज कुर्ता सेट और ढाका पायजामा में रश्मिका ने सबको अपना दीवाना बना दिया था। जरदोजी और डबका वर्क वाले इस आउटफिट के साथ सुनहरी चमक वाला दुपट्टा उन्हें एक परफेक्ट शगुन वाली दुल्हन जैसा लुक दे रहा था।

रस्ट-रेड लहंगा

लेबल देवनागरी के रस्ट-रेड लहंगे में रश्मिका का लुक बेहद पसंद किया गया था। डीप नेकलाइन वाली चोली और गोटा-पत्ती वर्क वाला लहंगा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वेडिंग गेस्ट हो या खुद की मेहंदी, यह लुक हर लड़की की विशलिस्ट में है।

इंडिया कॉउचर वीक का आइवरी ड्रीम

अगर रश्मिका ने अपनी शादी के लिए सफेद या आइवरी रंग चुना, तो वह कैसी दिखेंगी? इसका जवाब इंडिया कॉउचर वीक 2024 के इस लुक में है। भारी कढ़ाई वाले आइवरी लहंगे, मांग टीका और हाथफूल में रश्मिका बिल्कुल परी जैसी लग रही थीं।

Updated on:
17 Feb 2026 05:48 pm
Published on:
17 Feb 2026 05:48 pm