लाइफस्टाइल

वृश्चिक: संघर्षों को समाप्त करने वाला होगा 2020

जनवरी में पुरानी समस्याओं का समाधान होने से हल्कापन का अनुभव होगा। तनाव दूर होगा। नए सिरे से कोई काम करने का मन करेगा।

less than 1 minute read
Jan 09, 2020
वृश्चिक: संघर्षों को समाप्त करने वाला होगा 2020

जनवरी में पुरानी समस्याओं का समाधान होने से हल्कापन का अनुभव होगा। तनाव दूर होगा। नए सिरे से कोई काम करने का मन करेगा। मास के अन्त में साढ़े साती समाप्त होगी। फ रवरी में नए सिरे से जीवन को जीन का दृष्टिकोण विकसित करेंगे। कार्य संसाधन की दृष्टि से सफ लता देने वाला समय है। मार्च में वैचारिक परिवर्तन आंतरिक अवसाद को समाप्त करेगा। स्वयं को व्यस्त रखने का नया विकल्प खोजेंगे। लाभ मिलेगा।
अप्रेल में शत्रुओं की अचानक से बढ़ोत्तरी अस्थिरता उत्पन्न करेगी। शान्ति पुष्टि के साथ मध्यमार्ग निकालने का प्रयास करेंगे। मई में व्यावहारिक दृष्टिकोण से उलझी हुई स्थिति अनुभव होगी। लोगों की पहल पर सिद्धान्तों को छोडऩे का प्रयास करेंगे। जून में पुराने मित्रों के मिलने का समय रहेगा। अपनी व्यथा को समाप्त करने का संकल्प लेंगे। नए सिरे से जीवन को आगे बढ़ाएंगे।
जुलाई में व्यापारिक पक्ष मजबूती देगा। नए निवेश की ओर रुझान होगा। वैदेशिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। अगस्त में धर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। सहायता के लिए आगे बढ़ेेंगे। चैरिटी से जुड़े एनजीओ को आर्थिक सहायता देंगे। सितम्बर में ईश्वरीय कृपा को अनुभूत करते हुए आध्यात्मिकता की ओर आगे बढ़ेंगे। धर्म तथा कर्म में संतुलन की चेष्टा होगी।
अक्टूबर में जीवनशैली में परिवर्तन करते हुए उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने का मानस रहेगा। नवाचार को स्वीकारेंगे। नवम्बर में पड़ोसियों के द्वारा सहयोग मिलने से उत्साहवृद्धि होगी। स्वयं को समाजसात कर पायेंगे। एकान्त से बचें। दिसम्बर में विवाह से सम्बन्धित परेशानियों का निराकरण होगा। सोच विचार में सहयोग का प्रभाव दिखाई देगा।

Published on:
09 Jan 2020 05:22 pm
Also Read
View All