लाइफस्टाइल

International Women’s Day 2026: क्या आपने देखी स्मृति मंधाना जैसी दिखने वाली डॉल? Women’s Day पर भारत को मिला सबसे बड़ा गिफ्ट

International Women's Day 2026: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वुमेंस डे से पहले मंधाना अब अपनी खुद की बार्बी डॉल पाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। जानें क्यों खास है ये सम्मान।

2 min read
Mar 07, 2026
Smriti Mandhana Barbie Doll (instagram@smriti_mandhana)

International Women's Day 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। International Women's Day के खास मौके से पहले ही स्मृति मंधाना पहली ऐसी क्रिकेटर बन गई हैं, जिनकी अपनी बार्बी डॉल लॉन्च की गई है। खिलौना बनाने वाली मशहूर कंपनी ने स्मृति के खेल और उनके संघर्ष को सम्मान देते हुए यह खास डॉल बनाई है। अब बार्बी के साथ क्रिकेट का बल्ला भी नजर आएगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur Restaurant: बिना बिजली के चमकता है जयपुर का ये रेस्टोरेंट, यहां लाखों शीशों के बीच शाही डिनर है खास

क्यों खास है यह सम्मान?

मशहूर खिलौना कंपनी लंबे समय से दुनिया भर की उन महिलाओं को सम्मानित करती आ रही है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में कोई बड़ा मुकाम हासिल किया हो और समाज के लिए प्रेरणा बनी हों। लिस्ट में अब तक टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, एस्ट्रोनॉट केली गेरार्डी, रेसिंग ड्राइवर रेजिना सिरवेंट अल्वाराडो, इंग्लैंड की फुटबॉलर क्लो केली, सिंगर हेलेन फिशर, क्लाइंबर जोया स्कुबिस और सर्फर स्टेफनी गिलमोर शामिल हैं। अब इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट की सुपरस्टार स्मृति मंधाना का नाम जुड़ना सभी के लिए एक गर्व की बात है। कंपनी ने स्मृति को उनकी शानदार बल्लेबाजी और खेल के प्रति उनके समर्पण के लिए यह सम्मान दिया है।

लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं स्मृति

स्मृति मंधाना का नाम आज महिला क्रिकेट में एक ब्रांड बन चुका है। अपनी शानदार कवर ड्राइव और दबाव में शांत रहकर बल्लेबाजी करने के अंदाज के लिए जानी जाने वाली स्मृति ने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में महिला क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है। वह युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं कि यदि आपमें हुनर और मेहनत करने का जज्बा है, तो कोई भी सपना छोटा नहीं होता।

लाखों लड़कियों का सपना अब सच होगा!

स्मृति मंधाना को मिला यह सम्मान साबित करता है कि खेल के मैदान में बहाया गया उनका पसीना आज रंग ला रहा है। इस डॉल का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि जब कोई छोटी बच्ची अपने हाथ में स्मृति मंधाना डॉल देखेगी, तो उसे क्रिकेट के बारे में पता चलेगा। उसे लगेगा कि वह भी बड़ी होकर क्रिकेट खेल सकती है, फील्डिंग कर सकती है और अपने देश का नाम रोशन कर सकती है।

ये भी पढ़ें

Why Gold Wrapped In Pink Paper: सोने चांदी के गहनों पर गुलाबी रैपर क्यों? जानिए इसके पीछे की साइंस

Also Read
View All
Happy Women’s Day Wishes: सिर्फ एक दिन नहीं, हर दिन तुम्हारा है… जैसी दिल छू लेने वाले मैसेज भेजकर अपनी लेडी लव को कहें ‘Happy Women’s Day’

Chia Seeds Mistakes: सिर्फ भिगोना ही काफी नहीं! जानिये चिया सीड्स के वो 7 ‘खतरनाक’ कॉम्बिनेशन जो बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत

Good Morning Wishes : शनि देव की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद के लिए आज के दिन की शुरुआत करें इन भक्ति भरे संदेशों के साथ

Rasgulle Ki Sabzi: अब रसगुल्ला भी ग्रेवी में! उदयपुर के लग्जरी होटल की यह डिश सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

पति में कमी होने के बावजूद, बच्चे और समाज का बहाना बनाकर कर रहा है दूसरी शादी? जानें, आपको क्या अधिकार मिलेंगे

अगली खबर