लाइफस्टाइल

Summer Hair Care : गर्मियों में 1 हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए? डॉक्टर से पूरा तरीका समझिए

Summer Hair Care Routine Explainer : गर्मी में बाल धूल-पसीना से जल्दी सन जाते हैं। ऐसे में जानिए गर्मियों में 1 हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. मनीष नायक ने पूरी बात समझाई है।

2 min read
Apr 26, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Gemini AI)

Summer Hair Care Routine : हर दिन बालों को धोना सही नहीं होता है। पर, जब बाल गर्मी में धूल-पसीना से सन जाए तो क्या करना चाहिए? गर्मियों में 1 हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए? क्या हर दिन बालों को धो सकते हैं? इस तरह के सवालों के जवाब डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. मनीष नायक ने दिया है। आइए, एक-एक सभी सवालों के जवाब समझते हैं-

ये भी पढ़ें

Mamata Banerjee : 500 साल पुरानी, ममता बनर्जी की साड़ी कीमत हैरान कर देगी! खुद भी हैं डिजाइनर

सवाल 1- आपके बाल किस प्रकार के हैं?

डॉक्टर का जवाब- डॉ. नायक कहते हैं, सबसे पहले अपने बालों के प्रकार और प्रकृति को समझिए। इसके बाद आप ये तय कर पाएंगे कि किस तरह के बालों को कितनी बाल धोना सही हो सकता है।

  • ऑयली हेयर (Oily Hair)
  • ड्राय हेयर (Dry Hair)
  • कर्ली हेयर (Curly Hair)

गर्मी के दिनों में इन लोगों को बालों का ख्याल कैसे रखना है। कितनी बार शैंपू करें और किन बातों का ध्यान रखें। सबके लिए अलग-अलग हो सकता है।

सवाल 2- गर्मी में बालों को कितनी बार शैंपू से धो सकते हैं?

डॉक्टर का जवाब- जिन लोगों के बाल बहुत ऑयली होते हैं, उन्हें हफ्ते में लगभग 3 बार बाल साफ करने की जरूरत पड़ सकती है। अगर, आपके बालों में बहुत पसीना होता है तो उन पर भी ये बात लागू होती है। इसी तरह घने बाल वालों को भी यही बात फॉलो करनी चाहिए।

वहीं, जिन लोगों के बाल सूखे या घुंघराले होते हैं, उनके लिए हफ्ते में 1 या 2 बार शैंपू करना काफी माना जाता है। ड्राय हेयर बालों का काम एक बार शैंपू करने से भी चल सकता है। अगर जरूरत पड़े तो दो बार भी बाल को धो सकते हैं।

सवाल 3- गर्मियों में बालों को ठंडा कैसे रखे?

डॉक्टर का जवाब- गर्मियों में बालों को ठंडा रखने के लिए आप एलोवेरा, मुल्तानी मिट्टी आदि का यूज कर सकते हैं। ठंडक देने वाले तेलों से नियमित रूप से मालिश करना भी सही हो सकता है।

सवाल 4- शैंपू करने का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर का जवाब- कभी भी गर्म पानी से बालों को धोने से बचिए। इससे बालों व स्कैल्प की नमी खत्म होती है। एकदम हल्के गुनगुने या नॉर्मल पानी से बाल धोना सही होता है। इसके लिए शैंपू को सीधे पूरे बालों पर ना लगाएं बल्कि, हाथों पर लेकर हल्का झाग बनाएं और फिर उसे इस्तेमाल करें।

सवाल 5- शैंपू करने का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर का जवाब- शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी बालों के लिए लाभकारी माना जाता है। यह बालों की ऊपरी परत को मुलायम बनाता है और टूटने से बचाने में मदद करता है।

बालों पर गुणवत्ता वाली चीजें यूज करें

अंत में वो कहते हैं कि आप चाहे जो नियम फॉलो कर लें उसमें ये ध्यान रखें कि आप सही शैंप, तेल आदि का चयन कर रहे हैं या नहीं। अगर गलत चीजों को बालों पर लगाएंगे तो परिणाम सही नहीं मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Cold Water Benefits : “मत पियो फ्रिज का पानी…” कहने वाले ध्यान दें! ठंडा पानी पीने के फायदे भी कई हैं
Also Read
View All