लाइफस्टाइल

Vaibhav Sooryavanshi Fitness : वैभव के फिटनेस कोच ने बताया, किस एक्सरसाइज और डाइट के दम पर मारते हैं चौके-छक्के

Vaibhav Sooryavanshi Fitness Secrets : आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी से अब बॉलर खौफ खाने लगे हैं! 15 की उम्र में ऐसा जोश देखकर सवाल उठता है कि आखिर वैभव के फिटनेस के पीछे का सीक्रेट क्या है। आइए, उनके फिटनेस कोच मनीष झा (Vaibhav Sooryavanshi Fitness Coach) से वैभव सूर्यवंशी की डाइट, एक्सरसाइज (Vaibhav Sooryavanshi Diet and Exercise) के बारे में जानते हैं।
2 min read
Apr 11, 2026
Vaibhav Sooryavanshi, Vaibhav Sooryavanshi Fitness Coach, Vaibhav Sooryavanshi Diet, Vaibhav Sooryavanshi Exercise routine,
वैभव सूर्यवंशी की फाइल फोटो | Credit - Vaibhav Sooryavanshi/Instagram

Vaibhav Sooryavanshi Fitness Secrets : आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से अब बॉलर खौफ खाने लगे हैं! शायद ही कोई बॉलर हो जिसको बिहार के वंडर बॉय ने धोया ना हो! 15 की उम्र में ऐसा जोश देखकर सवाल उठता है कि आखिर वैभव के फिटनेस के पीछे का सीक्रेट क्या है। आइए, उनके फिटनेस कोच मनीष झा (Vaibhav Sooryavanshi Fitness Coach) से वैभव सूर्यवंशी की डाइट, एक्सरसाइज (Vaibhav Sooryavanshi Diet and Exercise) के बारे में जानते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Fitness Coach | वैभव सूर्यवंशी के फिटनेस कोच

एक खिलाड़ी को तैयार करने में फिटनेस कोच का बहुत बड़ा रोल होता है। वैभव को बचपन से ही मनीष झा ने तैयार किया जिनको आज हम क्रिकेट ग्राउंड पर गर्दा उड़ाते देख रहे हैं। साल 2025 में TOI को मनीष ने वैभव के फिटनेस सीक्रेट्स शेयर किए थे।

Vaibhav Sooryavanshi Diet | वैभव सूर्यवंशी की डाइट

वैभव सूर्यवंशी की डाइट अब सख्त हो चुकी है। हालांकि, वो पहले मटन-चिकन खूब खाते थे। पर, अब वैभव ने मांसाहारी भोजन व पिज्जा छोड़ दिया है। वो वेज डाइट पर हैं। मनीष बताते हैं कि वो संतुलित डाइट का पालन करते हैं। दैनिक जागरण को वैभव के पिता ने बताया था कि मां के हाथ का खाना बेहद पसंद है। लिट्टी-चोखा खाते हैं।

इसके अलावा वजन व जरुरत को देखकर डाइट तय की जाती है।

Vaibhav Sooryavanshi Exercise | वैभव सूर्यवंशी की एक्सरसाइज के बारे में जानिए

मनीष ने बताया कि उनको प्रोफेशनल क्रिकेटर बनाने के लिए शुरू से ही ट्रेनिंग दी जा रही है। वैभव को वेट ट्रेनिंग और कार्डियो दोनों की ट्रेनिंग दी गई है। इस कारण वो खुद के फिटनेस को बरकरार रखे हैं।

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) वैभव को शुरू से दी गई है।

इस तरह से वैभव को फिजिकल ट्रेनिंग दी गई है जिसकी मदद से स्ट्रेंथ बरकरार है। उनकी फुर्ती और एनर्जी के पीछे एक्सरसाइज का भी योगदान है। इसके लिए वैभव भी पसीना बहाने से पीछे नहीं हटते हैं।

Vaibhav Suryavanshi Net worth 2026 | वैभव की संपत्ति

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स टीम ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस आधार पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति करीब 2.5 करोड़ बताया जा रहा है।

  • वैभव सूर्यवंशी का फोन- Apple iPhone 16 Pro Max
  • वैभव सूर्यवंशी की कार - Tata Curvv SUV
Updated on:
11 Apr 2026 12:00 pm
Published on:
11 Apr 2026 12:00 pm