31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Suryavanshi Age : वैभव सूर्यवंशी 15 की उम्र में करोड़पति क्रिकेटर, चिकन-मटन छोड़ा, खाते हैं ये चीजें

Vaibhav Suryavanshi Age IPL 2026 : बिहार के वंडर बॉय ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को खूब धोया और 17 गेंद पर 52 रन ठोक डाले। राजस्थान रॉयल्स के CEO ने बताया है कि टीम उनको 10 करोड़ में भी खरीदने के लिए तैयार थी। आइए, करोड़पति क्रिकेटर वैभव की संपत्ति, कार, फोन और डाइट आदि के बारे में जानते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ravi Gupta

Mar 31, 2026

Vaibhav Suryavanshi Age, Vaibhav Suryavanshi Age in IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi Net worth 2026, Rajasthan Royals

वैभव सूर्यवंशी की फाइल फोटो | Credit- Instagram/Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Age IPL 2026 : बिहार का वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मैच में ही गरदा उड़ा दिए। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के वैभव ने महज 17 गेंदों में 52 रन ठोके। वैभव की उम्र अभी 15 साल (Vaibhav Suryavanshi Age 15) है और एक तरफ इनके रनों की तरह इन पर पैसों की भी बरसात हो रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक कमाल का खुलासा किया है।

इस स्टोरी में वैभव सूर्यवंशी की संपत्ति, कौन - सा फोन यूज करते हैं और वैभव को क्या खाना पसंद है… इन तमाम बातों को नीचे पढ़ेंगे।

Photo : वैभव सूर्यवंशी के बारे में खास बातें

वैभव सूर्यवंशी के लिए 10 करोड़ रखे हुए थे

आईपीएल 2026 की नीलामी को लेकर राजस्थान रॉयल्स के सीईओ ने मीडिया को बताया है कि वैभव के लिए हमने अलग 10 करोड़ रुपए रखे थे। पर इस कमाल के खिलाड़ी के लिए ₹1.1 करोड़ की आवश्यकता पड़ी। सीईओ ने ये भी साफ तौर पर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि फ्रैंचाइजी समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी।

युगों में एक बार पैदा होने वाले खिलाड़ी- RR CEO

राजस्थान रॉयल्स, जो अपनी बेहतरीन टैलेंट-स्पॉटिंग के लिए जानी जाती है, पहले ही आश्वस्त थी कि वैभव एक 'जेनरेशनल' यानी युगों में एक बार पैदा होने वाले खिलाड़ी हैं।

Vaibhav Suryavanshi Age | वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है?

Vaibhav Suryavanshi Date of Birth : वैभव सूर्यवंशी का जन्म मार्च 27, 2011 को हुआ। इस हिसाब से वो 15 साल के हैं। बचपन से ही क्रिकेट खेलने में माहिर हैं। इसके लिए बहुत कम उम्र से ग्राउंड पर पसीना बहाते आ रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

Vaibhav Suryavanshi Records : वैभव सूर्यवंशी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट (Ranji Trophy) में डेब्यू करके दो खिलाड़ियों का रिकॉर्ड ब्रेक किया। सचिन तेंदुलकर 15 साल और 232 दिन की उम्र में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था।

युवराज सिंह ने भी 15 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था। जबकि, वैभव ने जनवरी 2024 में, महज 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

Vaibhav Suryavanshi Net worth 2026 | वैभव की संपत्ति

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस तरह से वो करोड़ पति खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति करीब 2.5 करोड़ बताया जा रहा है।

  • वैभव सूर्यवंशी का फोन- Apple iPhone 16 Pro Max
  • वैभव सूर्यवंशी की कार - Tata Curvv SUV

Vaibhav Suryavanshi Diet : छोड़ा चिकन-मटन खाना

वैसे तो वैभव को मां के हाथों का बना लिट्टी-चोखा खाना बेहद पसंद है। इसके अलावा उनको मटन-चिकन से बेहद प्रेम था पर पिछले साल वैभव ने नॉन वेज खाने से संन्यास ले लिया। अब वो वेज डाइट फॉलो करते हैं। वेट लॉस करने के लिए सख्त डाइट फॉलो कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य

IPL 2026