लाइफस्टाइल

Valentine Day 2026 पर चाहिए नेचुरल ग्लो? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 ब्यूटी-बूस्टर फूड्स

Food for glowing skin:अक्सर लोग जल्द चेहरे पर निखार लाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगा लेते हैं। जिससे उन्हें तुरंत रिजल्ट तो मिल जाता है, लेकिन केमिकल की वजह से कभी-कभी उनकी स्किन पहले से ड्राई और खराब हो जाती है। इसलिए आज के इस लेख में हम Valentine's Day 2026 पर आप अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए डाइट में कौन कौन से फूड आइटम्स शामिल कर सकते है। यह बताने जा रहे हैं।

3 min read
Feb 10, 2026
Food for glowing skin (Photo- gemini ai)

Food for Glowing Skin: हर साल के तरह इस साल भी वैलेंटाइन डे वीक 7 फरवरी रोज डे से शुरू होकर, इस वीक के सबसे आखिरी और खास दिन 14 फरवरी को Valentine's Day 2026 के साथ खत्म होगा। यह दिन प्यार में पड़े जोड़ों के लिए बेहद खास होता है। इसलिए जैसे-जैसे इस इस वीक का एक-एक दिन खत्म होते जा रहा है, वैसे ही कपल्स इस दिन के आखिरी दिन को मनाने के लिए जोरों से तैयारी करनी शुरू कर दिए है।

ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ इस साल पहली बार वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं या फिर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने की प्लानिंग कर रहे है। तो हमारी आज की यह स्टरो आपके काम आ सकती है। क्योंकि अक्सर लोग ऐसे स्पेशल दिन पर जल्द से जल्द चेहरे पर निखार लाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगा लेते हैं। जिससे उन्हें तुरंत रिजल्ट तो मिल जाता है, लेकिन केमिकल की वजह से कभी-कभी उनकी स्किन पहले से ड्राई और खराब हो जाती है। इसलिए आज के इस लेख में चेहरे पर निखार लाने के लिए आप अपने डाइट में कौन कौन से फूड आइटम्स शामिल कर सकते है। यह बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Rose Day 2026: प्यार की कीमत करोड़ों में! ये हैं दुनिया के 7 सबसे महंगे गुलाब, जिनकी कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

दही (Curd benefits for hair and skin)

अगर आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के साथ ही हेल्दी और फिट बने रहना चाहते हैं, तो आप इसके लिए अपनी डाइट में दही शामिल कर सकते हैं। दही में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और प्रोबायोटिक्स (गुड बैक्टीरिया) पाचन सुधारने, हड्डियों को मजबूत बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के साथ ही त्वचा व बालों को भी हेल्दी और शाइनिंग बनाने में मदद करता है। इसके अलावा दही पेट की एसिडिटी को कम करने के साथ ही वजन कंट्रोल करने में भी मददगार होती है।

हरी पत्तेदार साग-सब्जियां (Green vegetables benefits)

जिस तरह हमारे दिल का रास्ता हमारे पेट से जाता है उसी तरह हमारे चेहरे और बालों से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं के लिए भी पेट जिम्मेदार होता है। ऐसे में अगर आपका डाईजेशन खराब है तो इसका असर आपके चेहरे और बालों में भी देखने को मिलता है। इसलिए आप अपने डाइट में पालक, कच्चा केला और ब्रोकली जैसी हरी साग और सब्जियां शामिल कर सकते हैं। इनमें मौजूद न्यूट्रिशन, मल्टीविटामिन, आयरन, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल बॉडी को डिटॉक्सिफाई कर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मददगार होते हैं. जिससे स्किन में नेचुरल निखार आता है.

सिट्रस फ्रूट्स (Fruit benefits for health)

स्किन के लिए सबसे ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट में से एक है विटामिन सी हमारी स्किन में कोलेजन को बूस्ट कर त्वचा को जवां बनाए रखने और चेहरे पर ग्लो देने का काम करता है। ऐसे में आप इन दिनों बाजार में मिलने वाले मौसमी, संतरा नींबू, पपीता और एवोकाडो जैसे फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये आपके चेहरे में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने के साथ ही पिगमेंटेशन को कम करने के साथ ही और सूरज की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्ट करता है।

सीड्स और ड्राई फ्रूट्स (Dry fruit benefits)

इन दिनों मौसम में बदलाव होने की वजह से चेहरे में रूखापन आना या फटना आम बात है। ऐसे में आप अपनी को स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, अलसी और चिया के बीज जैसे सीड्स और ड्राई फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं. इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से रूखेपन और ड्राइनेस को कम करने में काफी मददगार होते हैं.

हर्बल चाय (Herbal tea benefits)

भारत में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल है, तो आप हेल्दी और फिट बने रहने के लिए हर्बल या ग्रीन टी जैसे चायों को नार्मल चाय के बदले पी सकते हैं। ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारी स्किन को साफ करने के साथ ही त्वचा में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाकर चेहरा का निखार लाने में मदद करती हैं।

हर्बल और ग्रीन टी के अलावा आप चाहें तो टर्मरिक टी (हल्दी की चाय) भी पी सकते हैं। हल्दी में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जो स्किन के साथ-साथ आपके पूरे शरीर में होने वाले इन्फेक्शन को ठीक करने के साथ ही चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसों के लिए भी फायदेमंद होती है।

ये भी पढ़ें

Valentine Day: राजस्थान की हसीन वादियों में मनाएं वैलेंटाइन डे, प्यार के इजहार के लिए बेस्ट हैं ये लोकेशंस

Also Read
View All

अगली खबर