लाइफस्टाइल

Vitamin D Foods: क्या आपका मूड भी बार-बार खराब होता है? आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Vitamin D Foods: थकान, चिड़चिड़ापन और नींद न आना...कहीं आपकी बॉडी विटामिन D के लिए सिग्नल तो नहीं दे रही? ऐसे में सिर्फ धूप ही नहीं, आपकी रसोई में मौजूद ये 5 चीजें भी आपको सनशाइन विटामिन दे सकती हैं।
2 min read
Feb 02, 2026
Vitamin D foods, vitamin d food sources, vitamin d food supplements
Vitamin- D Rich Foods | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

Vitamin D Foods: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में हम अक्सर खुद को थका हुआ और उदास महसूस करते हैं। हमें लगता है कि काम का प्रेशर है, लेकिन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, ये आपकी बॉडी में विटामिन D की कमी का बड़ा संकेत है। वह कहती हैं कि सनशाइन विटामिन की कमी न सिर्फ आपकी हड्डियों को कमजोर करती है, बल्कि आपको मानसिक रूप से भी थका देती है और तनाव बढ़ाती है। अगर आप धूप में नहीं निकल पा रहे हैं, तो अपनी रसोई में मौजूद इन 5 चीजों से आप इस कमी को दूर कर खुद को एनर्जेटिक बना सकते हैं।

तनाव और विटामिन D का क्या है कनेक्शन?

जब शरीर में विटामिन D कम होता है, तो दिमाग में हैप्पी हार्मोन कम बनने लगते हैं। इससे छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन होने लगता है और नींद भी ठीक से नहीं आती। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर आप रोज सुबह उठकर भी थकान महसूस करते हैं, तो समझ लीजिए कि आपके शरीर को विटामिन D की जरूरत है।

Benefits of vitamin D: विटामिन D हमारी बॉडी के लिए क्यों है जरूरी?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, विटामिन D शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है, जिसके बिना हड्डियां मजबूत नहीं रह सकतीं। इसकी कमी से हड्डियां पतली और कमजोर (osteoporosis) हो जाती हैं। इसके अलावायह इम्यून सिस्टम को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और मसल्स व तंत्रिकाओं (nerves) की कार्यक्षमता के लिए भी बहुत जरूरी है।

यहां 5 ऐसी आसान चीजें हैं जिन्हें खाकर आप अपना स्ट्रेस दूर कर सकते हैं

देसी घी

घी सिर्फ टेस्ट के लिए नहीं, बल्कि मेंटल स्ट्रेस के लिए भी बहुत अच्छा है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स विटामिन D को लेने में हेल्प कर सकते हैं। सुबह खाली पेट एक चम्मच घी को गुनगुने पानी के साथ लेना आपके पेट और दिमाग दोनों को रिलैक्स कर सकता है। आप इसे दाल या रोटी में भी ऊपर से डालकर खा सकते हैं।

पनीर (Cheese)

चेडर चीज जैसी वैरायटी में विटामिन D अच्छी मात्रा में होता है। जब भी काम के बीच में भूख लगे या लो फील हो, तो सूप या सलाद में थोड़ा चीज डालकर खाएं। यह आपकी बॉडी को तुरंत एनर्जी देता है और स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।

टोफू

जो लोग शाकाहारी हैं, उनके लिए टोफू (सोया पनीर) एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फोर्टिफाइड टोफू में विटामिन D और प्रोटीन दोनों होते हैं। यह आपकी मसल्स की कमजोरी को दूर करता है। इसे हल्का -सा फ्राई करके या सब्जियों के साथ मिलाकर खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

बादाम दूध

स्ट्रेस की सबसे बड़ी वजह नींद न आना है। फोर्टिफाइड बादाम का दूध विटामिन D से भरपूर होता है। रात को सोने से पहले एक गिलास बादाम दूध पीने से दिमाग शांत होता है और मसल स्ट्रेस भी कम होता है, जिससे आप सुबह फ्रेश महसूस कर सकते हैं।

संतरे का जूस

विटामिन D से भरपूर फोर्टिफाइड संतरे का रस कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है। सुबह के नाश्ते में एक गिलास फ्रेश जूस पीने से आप दिन भर एक्टिव रह सकते हैं। यह बॉडी में विटामिन की कमी को पूरा कर आपको अंदर से खुश और तरोताजा फील करा सकता है।

Updated on:
02 Feb 2026 11:46 am
Published on:
02 Feb 2026 11:46 am