लाइफस्टाइल

Wrong Fruit Combination : तरबूज के साथ ऐसे फलों के मिश्रण से फूड पॉइजनिंग हो सकता है, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया

Wrong Fruit Combinations : मुंबई में तरबूज और बिरयानी खाने के बाद मौत (watermelon death mumbai cause) की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। आइए, डॉ. अर्जुनर राज से आयुर्वेद के अनुसार समझते हैं कि तरबूज या अन्य दो फलों को एक साथ नहीं चाहिए।
2 min read
May 01, 2026
Wrong Fruit Combinations ayurveda rules, Wrong Fruit Combinations,
Wrong Fruit Combinations (प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo- Gemini AI

Wrong Fruit Combinations As per Ayurveda : मुंबई में तरबूज और बिरयानी खाने के बाद होने वाली मौत (watermelon death mumbai cause) की घटना ने फूडी लोगों को डरा दिया है! गर्मी के मौसम में लोगों को तरबूज खाना पसंद है और फ्रूट सलाद भी। आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज और कुछ फलों के साथ अन्य फल का मिश्रण विषाक्त हो सकता है। पत्रिका के साथ बातचीत में आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज ने ये बातें शेयर की हैं-

दो फलों का मिश्रण किस हद तक सही?

डॉ. राज कहते हैं, वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो किन्हीं भी दो ताजे फलों को साथ खाने से सीधे तौर पर 'फूड पॉइजनिंग' नहीं होती है। लेकिन, कुछ फलों का संयोजन शरीर में मेटाबॉलिक असंतुलन और पाचन संबंधी गंभीर विकार पैदा कर सकता है। ये कुछ लोगों के लिए बेहद गंभीर हो सकता है।

सवाल - कौन से दो फल एक साथ नहीं खाने चाहिए?

जवाब 1- तरबूज को अकेले खाने का "आयुर्वेदिक नियम"

वो इस बात पर जोर देते हुए कहते हैं कि आहार विज्ञान (Dietary Science) और आयुर्वेद दोनों में एक नियम बहुत प्रसिद्ध है: "Melons should be eaten alone or left alone" (तरबूज/खरबूजे को या तो अकेले खाएं या बिल्कुल न खाएं)। मतलब कि किसी भी फल के साथ इसको नहीं मिलना चाहिए। यहां तक कि पानी मिलाना या खाने के बाद पानी पीना भी खतरनाक हो सकता है। क्योंकि, ऐसे फलों में पहले से ही 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है।

पाचन की गति पर प्रभाव (Digestion Speed)

तरबूज अन्य सभी फलों की तुलना में सबसे तेजी से पचता है। अगर आप इसे किसी दूसरे फल के साथ खाते हैं, तो वह दूसरा फल तरबूज के रास्ते में बाधा बनता है। इससे तरबूज पेट में ज्यादा देर तक रुक जाता है और पेट फूलने का कारण बनता है।

जवाब 2- अमरूद और केला (Guava and Banana)

इन दोनों को साथ खाने से पेट में भारीपन और बेचैनी महसूस होती है। वैज्ञानिक कारण यह है कि अमरूद की प्रकृति अम्लीय (Acidic) होती है और केला शर्करा (Sugar) से भरपूर होता है। जब ये मिलते हैं, तो पेट में गैस का उत्पादन (Acidosis) बढ़ जाता है। इससे पाचन की गति धीमी हो जाती है।

अगर आप दोनों फलों को साथ खाते हैं तो आपको मतली (Nausea), पेट फूलना (Bloating) और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

जवाब 3- खट्टे फल और मीठे फल (Acidic vs Sweet Fruits)

जैसे अंगूर/स्ट्रॉबेरी के साथ केला या खजूर। अधिकतर लोग फ्रूट सलाद में बिना सही कॉम्बिनेशन के सभी फलों को मिला देते हैं। जबकि, ये गलत तरीका है। मीठे फलों में मौजूद शुगर को पचने के लिए अलग एंजाइम्स चाहिए होते हैं, जबकि खट्टे फलों का एसिड उस पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है। जब मीठे फल लंबे समय तक पेट में रहते हैं, तो वे फर्मेंट (Ferment) होने लगते हैं यानी सड़ने लगते हैं।

यह शरीर में विषाक्त पदार्थ (Toxins) पैदा करता है, जिससे पेट दर्द और अपच होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी आयुर्वेदिक डॉ. अर्जुन राज व वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Updated on:
25 May 2026 04:41 pm
Published on:
01 May 2026 04:19 pm