लाइफस्टाइल

जानिए ज्यादा उम्र की महिलाओं को क्यों पसंद करते हैं लड़के

आइये हम आपको बताते हैं कि कम उम्र के लड़के ज्यादा उम्र वाली लड़कियों को क्यों पसंद करते थे।

2 min read
Apr 27, 2018
why-young-guys-like-older-women
आइये हम आपको बताते हैं कि कम उम्र के लड़के ज्यादा उम्र वाली लड़कियों को क्यों पसंद करते थे।

नए जमाने के नए लड़के अब कमसिन आदाओं वाली और नखरे दिखाने वाली लड़किओं को ज्यादा पसंद नहीं करते। नए जमाने के नए लड़के अपने से बड़ी उम्र की औरतों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसके पीछे के कारण भी कुछ अजब हैं। तो आइये हम आपको बताते हैं कि कम उम्र के लड़के ज्यादा उम्र वाली लड़कियों को क्यों पसंद करते थे।

हर लड़का अपनी पत्नी में अपनी मां जैसी महिला को ढूढता है। हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी उसकी मां की तरह हो। उसकी पत्नी मां की तरह ही उसकी निस्वार्थ भाव से प्यार करे और उसका ध्यान रखे। लड़के से बड़ी उम्र की महिलाएं अपने पति और परिवार का ज्यादा ध्यान रखती हैं। बड़ी उम्र की महिलाएं परेशान पति को इमोशनल सपोर्ट करती है। जबकि कम उम्र की लड़कियों से ये सपोर्ट मिल पाना मुश्किल है। इसलिए मर्द बड़ी उम्र की महिलाओं को ज्यादा पसंद करते हैं।

बड़ी उम्र की महिलाएं आम तौर पर अपने रिश्तों और कर्तव्यों प्रति ईमानदार रहती हैं और अपने पति को पूरी तरह से प्यार करती हैं। क्योंकि ज्यादा उम्र की महिल के पास कई तरह के तजुर्बे कर चुकी होती हैं इसलिए वो रिश्तों का महत्व समझती हैं। लड़के चाहते हैं कि उसकी पत्नी आत्मनिर्भर हो घर चलाने में उसका साथ दे सके, जॉब करती हो। ऐसी महिलाएं पति की जेब पर भारी नहीं पड़ती। इसी लिए लड़के ज्यादा उम्र की कामकाजी महिलाएं ही पसंद करते हैं।

हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी जिम्मेदार हो। घर और बाहर के कामों को वह उसका हाथ बटाएं। लड़के ऐसी महिलाओं को ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि घर की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ लड़कों के ऊपर ही नहीं रहती। ज्यादा उम्र की लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। बड़ी उम्र की लड़कियों की खास बात ये होती है कि उनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है। जिन महिलाओं की शादी देर से होती है उन्होंने जीवन के तमाम अनुभव अकेले ही लिए होते हैं।इस लिए आत्मविश्वास इनमें अधिक देखा जाता है। एक शोध में भी कहा गया है कि देर से शादी करने वाली औरतों की शादी कम उम्र वाली औरतों की अपेक्षा लंबे समय तक चलती है। इसके पीछे अनुभव का बहुत बड़ा हाथ है।

Published on:
27 Apr 2018 06:37 pm