13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bipasha Basu Fitness Secrets: जानिए क्या है ‘कैडिलैक हैगिंग पुल-अप्स’ और इसे कैसे करें

Bipasha Basu Share New Pillette Exercise: अगर आपको फिटनेस के लिए नई-नई एक्सरसाइज करना पसंद है और आप कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो आप एक्ट्रेस बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई एक्सरसाइज को एक्सपर्ट की देखरेख में कर सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Inversion Stretch Benefits, Healthy Lifestyle Tips

बिपाशा बसु Fitness Secrets | image credit instagram- bipashabasu

Cadillac Hanging Pull-ups: बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग के दम पर जानी जाने वाली बिपाशा बसु (Bipasha Basu) एक्टिंग के अलावा फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। 47 साल की उम्र की होने के बावजूद बिपाशा बसु अपनी उम्र से काफी कम की दिखती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एक्ट्रेस फिटनेस के लिए कौन सी एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं।


बिपाशा बसु ने शेयर किया अपना फिटनेस सीक्रेट (Bipasha Basu Fitness Secret)

बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर टाइट काले फिटेड लैगिंग्स के साथ काले स्लीवलेस टी-शर्ट और काले मोजे में रॉड से लटककर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर की है। बिपाशा बसु द्वारा वीडियो में शेयर की गई एक्सरसाइज पिलाटेस (Pilates) का एडवांस्ड मूव है। इसे "कैडिलैक" (Cadillac) मशीन का इस्तेमाल करके करते हैं और इसे "कैडिलैक हैगिंग पुल-अप" या "इनवर्जन स्ट्रेच" कहा जाता है।

कैसे किया जाता है कैडिलैक हैगिंग पुल-अप (How To Do Cadillac Hanging Pull-ups)

कैडिलैक हैगिंग पुल-अप करने के लिए सबसे पहले पैरों को ऊपर लटके हुए सॉफ्ट पट्टियों में फंसाया जाता है। इसके बाद हाथों से ऊपर लगी स्टील रॉड को मजबूती से पकड़ के धीरे-धीरे शरीर को रॉड की मदद से ऊपर खींचते हैं (जैसे पुल-अप करते हैं)। इस दौरान शरीर हवा में उल्टा लटका होता है और पेट (कोर) काफी टाइट रहता है।

कैडिलैक हैगिंग पुल-अप करते समय किन बातों का रखें ध्यान (Precautions While Doing Cadillac Hanging Pull-ups)

कैडिलैक हैगिंग पुल-अप करने से पहले अच्छी तरह वार्म-अप करने के बाद करें ताकि मांसपेशियों में खिंचाव न आए। इसके अलावा अगर आपकी हाथों में पकड़ (grip) कमजोर है या कोर मसल्स मजबूत नहीं हैं, बीपी (BP) की समस्या है, आंखों में दबाव (glaucoma) की दिक्कत है, या गर्दन-पीठ में गंभीर चोट है, तो यह एक्सरसाइज न करें। इसके अलावा ध्यान दें इसे कभी भी बिना एक्सपर्ट या ट्रेनर के बिना अकेल न करें।

सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, योगासन भी करती हैं बिपाशा बसु

बिपाशा बसु फिट और हेल्दी बने रहने के लिए योगासन भी करती हैं, जिसका पता योग दिवस पर उनके द्वारा लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए शेयर किए गए वीडियो से चलता है। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वे अपने दोनों हाथों और पैरों के बल पर 'V' शेप में झुककर अधोमुख श्वानासन (Downward-Facing Dog Pose) करती दिख रही हैं।

Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे किसी प्रमाणित पिलाटेस प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें।