12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Co-ord Sets Fashion: कृति सनोन से Janhvi Kapoor तक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन 5 लुक्स से लें स्टाइलिंग आइडिया

Celebrity Inspired Co-ord Sets: अगर आप जल्द को-ऑर्ड सेट खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो आप यहाँ दिए गए 5 सेलिब्रिटी लुक्स से आइडिया लेकर अपने लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं।

3 min read
Google source verification
Trendy Co-ord Set Designs, Women’s Co-ord Set Outfits

सेलिब्रिटी स्टाइल Co-ord Sets| image credit instagram-sharvari/ kanganaranaut-kritisanon

Co-ord Sets Fashion Trend 2026: आजकल महिलाओं के बीच Co-ord Sets का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कॉलेज, ऑफिस से लेकर ट्रैवल और पार्टी तक, ये आउटफिट्स स्टाइलिश दिखने के साथ बेहद कंफर्टेबल भी होते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस Kriti Sanon, Janhvi Kapoor और Kangana Ranaut के ये 5 Co-ord Set Looks आपके फैशन गेम को अपग्रेड करने में मदद कर सकते हैं।

को-ऑर्ड सेट्स या कोऑर्डिनेटेड सेट्स दो या दो से अधिक कपड़ों (जैसे टॉप और बॉटम) का एक ऐसा मैचिंग सेट होता है जो एक ही रंग, डिज़ाइन और पैटर्न से बना होता है और एक साथ पहनने के लिए डिजाइन किया जाता है, जो देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है। आज की स्टोरी में हम बॉलीवुड एक्ट्रेस इंस्पायर्ड 5 को-ऑर्ड सेट स्टाइल शेयर करने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप अपने लिए शॉपिंग कर सकती हैं।

कृति सेनन का स्टाइलिश डेनिम को-ऑर्ड सेट (Stylish Denim Co-ord Set by Kriti Sanon)

अगर आपको डेनिम से बने कपड़े पहनना पसंद हैं या आप अपने लिए एक स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट डिजाइन खोज रही हैं जो स्टाइलिश दिखने के साथ ही लंबा दिखाने में मदद करे, तो आप एक्ट्रेस के इस को-ऑर्ड सेट से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस के इस लुक में हाई वेस्ट जींस को शॉर्ट क्रॉप पैटर्न मैचिंग टैंक टॉप के साथ पेयर किया गया है। यह शॉर्ट हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट लुक है क्योंकि इसमें पैंट की लंबाई ज्यादा होने की वजह से लंबा दिखने में मदद मिलती है।

शरवरी वाघ का थ्री-पीस स्कर्ट और जैकेट को-ऑर्ड सेट (Three-Piece Skirt and Jacket Co-ord Set by Sharvari Wagh)

अगर आप गर्मी और मानसून दोनों के लिए कोई स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट खरीदने का सोच रही हैं, तो अभिनेत्री शरवरी वाघ का यह थ्री-पीस को-ऑर्ड सेट लुक आपके लिए बेस्ट है। एक्ट्रेस ने थाई स्लिट स्कर्ट को ट्यूब टॉप और मैचिंग जैकेट के साथ स्टाइल किया है, जो देखने में बेहद स्टाइलिश लगने के साथ ही कंफर्टेबल भी है।

अदा शर्मा का वेस्टकोट और ब्लेजर वाला फॉर्मल को-ऑर्ड सेट (Waistcoat and Blazer Formal Co-ord Set by Adah Sharma)

अगर आप शॉर्ट को-ऑर्ड सेट पहनने में कंफर्टेबल नहीं महसूस करती हैं, तो एक्ट्रेस अदा शर्मा का यह थ्री-पीस को-ऑर्ड सेट आपके लिए है। अभिनेत्री ने स्ट्रेट फिट पैंट के साथ वेस्टकोट (Waistcoat) स्टाइल में शर्ट और उसके साथ ब्लेजर पहन रखा है। ऐसे में अगर आप कहीं पर फॉर्मल लुक में तैयार होकर जाने का सोच रही हैं, तो इससे मिलता-जुलता अपने लिए शॉपिंग कर सकती हैं।

कंगना रनौत का सिंपल और सोबर टू-पीस को-ऑर्ड सेट (Simple and Sober Two-Piece Co-ord Set by Kangana Ranaut)

अभिनेत्री कंगना रनौत साड़ी हो या सूट, आए दिन अपने लुक के चलते ट्रेंड में बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप एक्ट्रेस का फैशन फॉलो करती हैं, तो आप अभिनेत्री के इस सिंपल-सोबर टू-पीस को-ऑर्ड सेट लुक से आइडिया ले सकती हैं। कंगना का यह लुक गर्मी के दिनों में कहीं जाने के लिए परफेक्ट है।

जान्हवी कपूर का ब्लेजर और मिनी स्कर्ट वाला को-ऑर्ड सेट (Blazer and Mini Skirt Co-ord Set by Janhvi Kapoor)

अगर आप किसी सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाती हैं या आप किसी फैशन से जुड़े इवेंट में जाने वाली हैं, तो आप फॉर्मल लुक में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के इस टू-पीस ब्लेजर और स्कर्ट को-ऑर्ड सेट से इंस्पिरेशन लेकर अपने अनुसार शॉपिंग कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग चश्मा लगाने के साथ ही नेचुरल मेकअप और खुले बाल रखे हैं, जो सिंपल दिखने के साथ ही स्टाइलिश दिखाने में मदद कर रहा है।