
Varun Dhawan बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन वर्कआउट| image credit instagram-varundvn
Varun Dhawan Fitness Secrets: अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" की वजह से चर्चा में हैं। अपनी ज्यादातर फिल्मों में क्यूट रोल निभाने वाले वरुण धवन बीते दिनों अपनी बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर छाए हुए हैं। आइए जानते हैं अभिनेता इसके लिए कौन सी एक्सरसाइज करते हैं।
वरुण धवन द्वारा शेयर इंस्टाग्राम वीडियो में वे बिना शर्ट या टी-शर्ट पहने, केवल जींस में नजर आ रहे हैं और पुल-अप्स कर रहे हैं। उनके हाथ में एक ब्रेसलेट भी देखा जा सकता है। वीडियो में मशीन पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस एक्सरसाइज को 'असिस्टेड पुल-अप' (Assisted Pull-up) कहा जाता है।
असिस्टेड पुल-अप करने के लिए सबसे पहले मशीन पर जाएं और अपनी जरूरत के हिसाब से वजन सेट करें, जो आपको ऊपर उठने में मदद करेगा। इसके बाद मशीन के पैड पर अपने घुटने रखें और हाथों से ऊपर लगे हैंडल्स को मजबूती से पकड़ लें। अपनी सीने को थोड़ा ऊपर की तरफ रखें और अपनी पीठ को सीधा रखें। अब अपनी कोहनियों को नीचे की तरफ खींचते हुए ऊपर उठें, जब तक कि आपकी ठोड़ी हैंडल्स के लेवल तक न आ जाए। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी बॉडी को वापस नीचे लाएं, और इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आप नीचे एकदम से न गिरें, बल्कि इसे पूरी तरह कंट्रोल के साथ करें।
असिस्टेड पुल-अप्स करते समय सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है ताकि आप बिना किसी चोट के अपनी बैक और बांहों की ताकत बढ़ा सकें। इसे करने के लिए सबसे पहले बार को अपने कंधों की चौड़ाई से थोड़ा सा बाहर पकड़ें, जिसमें हथेलियां सामने की तरफ होनी चाहिए और बहुत ज्यादा चौड़ी या बहुत कम चौड़ी ग्रिप रखने से बचें। ऊपर खींचने से पहले अपने कंधों को पीछे और नीचे की तरफ खींचें और अपनी सीने को थोड़ा बाहर निकालें। एक्सरसाइज करते समय ध्यान रखें कि ऊपर जाते या नीचे आते समय शरीर में झटके न दें, बल्कि धीरे-धीरे और आराम से नीचे आएं और अपनी बाहों को पूरी तरह सीधा करें। इसके साथ ही कोर को हमेशा टाइट रखें। इसके अलावा ध्यान दें, ऊपर खींचते समय सांस अंदर लें और नीचे आते समय सांस छोड़ें।
वरुण धवन अक्सर अपनी फिल्मों या पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन एक्टर की इंस्टा प्रोफाइल देखने पर पता चलता है कि अभिनेता पशुओं की सेवा भी करते हैं। पशु सेवा से जुड़ा एक्टर ने एक वीडियो अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
एक्टर ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल पर फिल्मों के प्रमोशन के साथ-साथ डांस के भी कई बेहतरीन वीडियो शेयर किए हैं। इससे पता चलता है कि वरुण को डांस करना काफी पसंद है। इसका पता सोशल मीडिया के साथ-साथ उनकी 'ABCD 2' और 'Street Dancer 3D' फिल्मों से भी चलता है।
Disclaimer:यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करने से पहले जिम इंस्ट्रक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें।
Updated on:
13 Jun 2026 02:59 pm
Published on:
13 Jun 2026 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
