लखनऊ

प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश-मायावती जब निकले बाहर तो दिखा ऐसा नजारा कि नहीं हुआ यकीन, अखिलेश ने तुरंत कहा यह

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही शनिवार को दोनों दलों में उत्साह और लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने का संकल्प सड़कों पर छलक उठा।

2 min read
Jan 12, 2019
Mayawati Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही शनिवार को दोनों दलों में उत्साह और लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने का संकल्प सड़कों पर छलक उठा। यह पहला मौका था जब दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ दिखे और अखिलेश-मायावती जिंदाबाद के नारे लगाए। होटल ताज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्टीय अध्यक्ष मायावती द्वारा संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की खबर बाहर आते ही कार्यकर्ता दोनों दलों के झंडों के साथ एकत्र हो गए।

सैकड़ों कार्यकर्ता दोनों दलों का झंडा लिए सड़क के दोनों ओर खड़े थे-

प्रेस कांफ्रेंस से बाहर आने पर मायावती और अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता दोनों दलों का झंडा लिए सड़क के दोनों ओर खड़े थे। जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश को बचाने के लिए गठबंधन करके एक बड़ा निर्णय लिया गया है। अखिलेश यादव ने बड़े दिल का परिचय देते हुए राजनीति में एक साहसिक कदम उठाया है।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा यह-

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह देख कहा कि गठबंधन का फैसला महत्वपूर्ण है। भाजपा देश के लिए खतरा है। हमें भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। भाजपा ने नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। किसानों को धोखा दिया है। सरकारी कुनीतियों के चलते व्यापार चैपट हुआ है। भाजपा राज में नफरत और अपराध में बढ़त हुई है। अब समय आ गया है जब जनता को अपना आक्रोश जताने का शीघ्र मौका मिलेगा। भाजपा को अब सत्ता से बाहर जाना ही होगा। भाजपा ने देश को दुनिया के मुकाबले सड़क, अस्पताल, पढ़ाई, चिकित्सा सभी क्षेत्र में पीछे कर दिया है। जनता भी भाजपा को 2019 में ही पीछे कर देगी।

SP BSP IMAGE CREDIT: Patrika

अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सपा-बसपा गठबंधन की दें जानकारी-

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अब अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता के बीच समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन की जानकारी दें और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएं। उन्हें अभी से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज के ऐतिहासिक निर्णय की सफलता में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगा।

SP BSP IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
12 Jan 2019 08:16 pm
Also Read
View All