लखनऊ

बंग्लादेश की अर्थव्यवस्था हमसे बेहतर: अखिलेश यादव

- बसपा नेता घूरा राम ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी - अखिलेश ने घूरा राम को दी बधाई - यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने खड़े किए सवाल

2 min read
Aug 26, 2019
akhilesh yadav
akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी की कानून व्यवस्था व रोजगार को लेकर भाजपा (BJP) व योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा यूपी में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बन चुका है। इंवेस्टर समिट का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। बड़े-बड़े उद्योगपति बुलाए गए। रोजगार देने की बात कही गई लेकिन धरातल पर सब बेकार साबित हुआ।

बंग्लादेश की अर्थव्यवस्था हमसे बेहतर

अर्थव्यवस्था की हालत पर अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंग्लादेश की अर्थव्यवस्था का टका हमारे रुपये से ज्यादा मजबूत हो गया है। हमारी अर्थव्यवस्था की हालत खराब है, जिससे रोजगार का संकट पैदा हो गया है। अखिलेश ने कहा कि इंवेस्टमेंट के मामले में भी यूपी पीछे है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का काफी प्रचार हुआ। इससे लोगों को रोजगार देने की बात कही गई लेकिन आज भी न देश में रोजगार है और न प्रदेश में।

बसपा नेता के सपा में शामिल होने पर जताई खुशी

सोमवार को बसपा छोड़ घूरा राम सपा में शामिल हुए। सपा में शामिल होने पर अखिलेश ने उन्हें बधाई दी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि घूरा राम का लंबा राजनीतिक सफर रहा है। उन्होंने काफी संघर्ष कर अपना मुकाम हासिल किया। वे कई देशों के प्रभारी रहे हैं और संगठन में रुचि रखते हैं। संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए उन्होंने हमेशा इस दिशा में काम किया है।

बनाया जा रहा डर का वातावरण

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ईडी, सीबीआई और इन्कम टैक्स से लोकतंत्र की नई परिभाषा गढ़ी जा रही हैं। डर का वातावरण बनाया जा रहा है। चुनाव का जो भी परिणाम आया वह स्वीकार्य है। वहीं, मायावती के साथ गठबंधन पर कहा कि जिन्होंने हमारे गठबंधन का सहयोग किया, उन्हें बहुत धन्यवाद। अखिलेश ने सपा-बसपा के तमाम कार्यकर्ताओं को चुनाव में परिश्रम और मदद के लिए धन्यवाद दिया।

Updated on:
26 Aug 2019 03:10 pm
Published on:
26 Aug 2019 01:22 pm