अखिलेश-शिवपाल की लड़ाई पहुंची सोशल मीडिया पर

"यदि शहांजहां ने अपनी माँ नूरजहां के खिलाफ विद्रोह नहीं किया होता तो वह मुगल सलतनत में बादशाह नहीं बन पाता."

less than 1 minute read
Sep 14, 2016
Akhilesh Shivpal
Akhilesh Shivpal
लखनऊ.
बीते 24 घंटे सूबे की सत्ता सरकार के लिए काफी भारी बीते हैं। पहले अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष की पद से हटाया तो जवाब में अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पर काटते हुए उनसे तीन महत्वपूर्ण विभाग छीन लिए। सियासी गलियारों में सपा के इस कदम पर विश्लेषण शुरू ही हुए थे कि शिवपाल के स्तीफे देने के कयास तेज़ हो गए। दिल्ली में बैठे मुलायम के हाथ में सपा की डोर कमज़ोर होती दिख रही है। जल्द ही यह भी साफ़ हो जाएगा कि यह मसला राजनैतिक पहलवान और सपा सुप्रीमो की चाल है या सपा के गुट में बटने की शुरुआत। बहरहाल ये आंतरिक कलह सोशल मीडिया की चपेट में बुरी तरह फस चुकी है जहां सपा की फजीहत लगातार हो रही है।


सोशल मीडिया पर जैसे ही खबरों का सिलसिला शुरू हुआ लोगों की प्रतिक्रियां तेज़ी से आने लगी। अखिलेश पर वार और उनके पलटवार को समर्थक भी दो गुटों में देखने लगे। अनुपम सिंह फेसबुक पर लिखते हैं कि 'घर का भेदी लंका ढाए', हालाँकि इस कथन में उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया की भेदी आखिर है कौन। वहीँ अखिलेश समर्थकों की तरफ से भी कई पोस्ट होने लगी। जरा आप भी देखिए क्या लिखा लोगों ने-









एक यूजर ने पारिवारिक कलह को महज दिखावा बताया है.

















अब देखिए शिवपाल के समर्थक क्या बोले-








Published on:
14 Sept 2016 05:38 pm