17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा के भीमकुंड में बोट से प्रेशर बनाकर रेस्क्यु टीम ने बरामद किए डूबे युवकों के शव

नर्मदा के सतधारा घाट स्थित भीमकुंड में बीते रविवार को नहाने के दौरान डूबे दोनों युवकों के शव रेस्क्यु टीम ने बरामद कर लिए हैं। बताया जाता है कि रेस्क्यु टीम ने डूबे युवकों की तलाशी के लिए मोटरबोट से पानी में प्रेशर बनाया और कांटे डाले तब कहीं जाकर पत्थरों में फंसे शव मिल सके।

2 min read
Google source verification
नर्मदा के सतधारा घाट स्थित भीमकुंड में बीते रविवार को नहाने के दौरान डूबे दोनों युवकों के शव रेस्क्यु टीम ने बरामद कर लिए हैं। बताया जाता है कि रेस्क्यु टीम ने डूबे युवकों की तलाशी के लिए मोटरबोट से पानी में प्रेशर बनाया और कांटे डाले तब कहीं जाकर पत्थरों में फंसे शव मिल सके।

नर्मदा में मंगलवार को भी रेस्क्यु चला।

Narmada's Satdhara Ghat नरसिंहपुर. नर्मदा के सतधारा घाट स्थित भीमकुंड में बीते रविवार को नहाने के दौरान डूबे दोनों युवकों के शव रेस्क्यु टीम ने बरामद कर लिए हैं। बताया जाता है कि रेस्क्यु टीम ने डूबे युवकों की तलाशी के लिए मोटरबोट से पानी में प्रेशर बनाया और कांटे डाले तब कहीं जाकर पत्थरों में फंसे शव मिल सके। टीम को बीते सोमवार की शाम पहले छोटू गोस्वामी का शव मिला और उसके बाद तीसरे दिन आजाद का शव मिला।
नर्मदा के सतधारा में प्रति रविवार को सूर्यकुंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। लेकिन भीमकुंड में कम लोग ही नहाने के लिए पहुंचते हैं। क्योंकि यह स्थान अधिक गहराई वाला है और यहां पत्थर-चट्टाने अधिक हैं।

घटना में बताया जाता है कि रेलवे का विद्युतीकरण कार्य करने वाले करीब एक दर्जन युवक करेली से नर्मदा स्नान करने बीते रविवार को सतधारा के भीमकुंड पहुंचे। यहां नहाने के दौरान आगरा निवासी आजाद पिता श्याम सिंह 24 वर्ष एवं छोटू गोस्वामी 30 वर्ष निवासी खाटू श्याम सीकर राजस्थान, भरतपुर राजस्थान निवासी परमवीर चौधरी गहराई में जाने से डूबने लगे। तभी वहां पहुंचे किसी नाविक ने डूब रहे परमवीर को तो बचा लिया लेकिन आजाद एवं छोटू कुंड की गहराई में डूबकर लापता हो गए।

डूबते देखा तो मदद के लिए लोगों को चिल्लाया

घाट पर मौजूद दोस्तों ने जब अपने साथियों को डूबते देखा तो मदद के लिए लोगों को चिल्लाया, पुलिस को सूचना दी। मथुरा उप्र निवासी नितिन पिता तेजवीर जाट ने बताया कि नहाते समय अचानक पानी की लहर उठने से आजाद, छोटू एवं परमवीर संभल नहीं पाए और यह घटना हो गई। मौके पर नाविक नहीं पहुंचता तो परमवीर की जान को भी संकट बन जाता। होमगार्ड के हवलदार बृजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एएसआई नीरज ठाकुर के नेतृत्व में करीब 7 जवानों की टीम ने घटना के बाद से ही रेस्क्यु शुरू कर दिया था। सोमवार को भी रेस्क्यु चलाया लेकिन छोटू का ही शव मिला, इसलिए मंगलवार को फिर दूसरे शव की तलाशी करने टीम नर्मदा में उतरी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की है।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग