
Narmada River Bhimkund Tragedy: भीमकुंड में नहाते समय डूबे दो युवकों की तलाश जारी (फोटो सोर्स - Patrika)
Youths Drowned in Bhimkund: मध्य प्रदेश में मानसून शुरू होने से पहले में लगातार तीन दिनों से नदी में लोगों के डूब जाने वाले मामले सामने आना शुरू हो चुके है। ताजा मामला नरसिंहपुर जिले से सामने आ रहा है जहां सतधारा स्थित नर्मदा नदी के भीमकुंड (Bhimkund) में रविवार दोपहर नहाने के दौरान दो युवक डूबकर लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। सर्चिंग के समय तेज हवाओं और बरसात आशंकाओं ने सर्चिंग टीम की टेंशन बढ़ा दी है।
पुलिस के अनुसार आगरा निवासी आजाद सिंह 24 वर्ष तथा राजस्थान निवासी छोटू गोस्वामी 30 वर्ष करेली क्षेत्र में रेलवे विद्युतीकरण कार्य से जुड़े हुए थे। रविवार को वे अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ सतधारा घाट पहुंचे थे। नहाने के दौरान दोनों युवक भीमकुंड के गहरे हिस्से में चले गए और पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बताया जाता है कि भीमकुंड नर्मदा का अत्यंत गहरा जलक्षेत्र है। इसके चारों ओर बड़ी-बड़ी चट्टानें और गहरी दरारें होने के कारण यहां तलाशी अभियान चलाना काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसी वजह से बचाव दल को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता युवकों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है।
Published on:
14 Jun 2026 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
