
एसपी, एएसपी जैन समाज को मूर्तियां व अन्य सामग्री दिखाते हुए।
The police have apprehended a five-member gang नरसिंहपुर. जिले में अलग-अलग स्थानों के मंदिरों को निशाना बनाने वाले पांच सदस्यीय चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। जिन्होंने पांच स्थानेां पर चोरी की घटनाएं की थीं, आरोपियों से जैन मंदिरों से चोरी गई लगभग 250 वर्ष पुरानी अष्टधातु की दो मूर्तियां, चांदी के 17 छत्र, दो चांदी के आसन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।
शुक्रवार को एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया, एसडीओपी मनीष त्रिपाठी की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि दो से तीन माह के दौरान ग्राम रामनिवारी स्थित जैन मंदिर, तेन्दूखेड़ा स्थित मंदिर तथा करकबेल जैन मंदिर में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन प्रकरणों की जांच के दौरान घटनास्थलों से प्राप्त वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी जानकारियों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के पैटर्न का भी अध्ययन किया गया।
जांच के दौरान निगरानी बदमाश टिक्कूू उर्फ टेकसिंह लडिय़ा की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने ज्ञानी प्रजापति निवासी ग्राम झामर थाना ठेमी, आशीष शर्मा निवासी गोहचर थाना गोटेगांव, नितिन शर्मा निवासी मुरलीधर वार्ड गोटेगांव तथा चिन्टू उर्फ मुकेश सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चिन्टू उर्फ मुकेश सोनी पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने करकबेल जैन मंदिर, रामनिवारी जैन मंदिर, तेन्दूखेड़ा स्थित मंदिर, बैलहाई क्षेत्र की एक दुकान तथा गोटेगांव बायपास के समीप एक मकान में चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है।
यह सामग्री बरामद
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर दो अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां, 17 चांदी के छत्र, दो चांदी के आसन, मुकुट, चार बैटरियां, तीन इनवर्टर, दो फ्रिज, चार एलइडी टीवी, दो डीवीआर, दो पंखे, घटना में प्रयुक्त दो बाइक तथा चार हजार रुपए नकद बरामद करने का दावा किया है। एसपी मीना ने बताया कि घटनाओं में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाईं गईं थीं। शुक्रवार को जैन समाज के लोग भी एसपी कार्यालय पहुंचे, जो मंदिरों से चोरी हुईं मूर्तियां मिलने पर खुश जाहिर करते दिखे।
Published on:
13 Jun 2026 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
