Akhilesh Yadav महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उन्होंने महराष्ट्र विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरयाणा चुनाव को उदहारण देते हुए अखिलेश ने कहा कि महाराष्ट्र में हमें महासावधान रहना पड़ेगा। आगे उन्होंने क्या कहा आइये बताते हैं।
Akhilesh Yadav अखिलेश यादव महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उन्होंने महारष्ट्र विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में हुए हरियाणा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमे महाराष्ट्र में महासावधान रहने की जरूरत है। हरियाणा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र, झारखंड का चुनाव होने जा रहा है। यह देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहे हैं। INDIA गठबंधन के जितने सहयोगी दल हैं, हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हार के बाद हर दाल की सोच बदल जाती है। हरियाणा जैसा राज्य जो दिल्ली के बिल्कुल करीब है। हरियाणा में मीडिया सर्वे, मतदान और जनता का परसेप्शन को कांग्रेस के पक्ष में था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने वहां भी सरकार बना ली। महाराष्ट्र में हमें महासावधान रहना पड़ेगा। यह सरकार आपने देखा मत पत्र से नहीं बनी, कैसे बनी किसी को नहीं पता।
समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर पर कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वो चर्चा में ये कह रहे हैं कि बहुत सारी उत्तर प्रदेश की फेक एनकाउंटर वाली पुलिस जेल जाएगी। हाल ही में आपने सुना होगा भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनने के बाद जो पहले डीजीपी थे उन्होंने ये कहा कि जब ये जांच होती है ये जो एनकाउंटर्स कर रहे हैं लोग इनके साथ कोई खड़ा नहीं दिखाई देता है। इनके खिलाफ कार्रवाई होती है और कई जेल में जाते हैं। ये एनकाउंटर नहीं हो रहा है ये हत्या हो रही है। ये पूरी जनता देख रही है।
अयोध्या लोक सभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आप तो इस बात को समझते होंगे मुख्यमंत्री जी अयोध्या में कई बार गए और चुनाव से पहले चुनाव की तैयारी के लिए गए। उन्होंने BLO हटाए उन्होंने सभी अधिकारी हटाए और अपनी मर्जी से जो उनकी सेवा कर सके वो अधिकारी पोस्ट कर दिए। कई बार उन्होंने इंटरनल सर्वे कराया। अपने जाने के बाद भी इंटरनल सर्वे कराया।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीब परिवार की माताओं बहनों को हम लोग समाजवादी पेंशन के माध्यम से सम्मान देते थे। वह योजना सफल थी, कई प्रदेशों ने वह योजना अपनाई है।