लखनऊ

भाजपा जिलाध्यक्षों का चयन इसी माह, 25 फरवरी तक हो जाएंगे मंडल स्तर के चुनाव

BJP organizational elections:भाजपा जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के चुनाव जल्द संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने विस स्तर पर पर्यवेक्षकों और सह पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। राज्य में 210 नेताओं को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। फरवरी आखिर तक राज्य में भाजपा जिलाध्यक्षों का भी चयन हो जाएगा।

2 min read
Feb 09, 2025
भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के चुनाव इसी माह संपन्न हो जाएंगे

BJP organizational elections:भाजपा जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों का चुनाव जल्द ही संपन्न कराया जाएगा। उत्तराखंड में पार्टी ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए विधान सभा स्तर पर 210 नेताओं को पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात कर दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक पार्टी निकाय चुनावों के बाद एक बार फिर संगठनात्मक चुनावों की ओर आगे बढ़ रही है। इसके तहत आज को देहरादून में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष और फरवरी माह के अंत तक जिलाध्यक्षों के चयन का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भी उत्तराखंड को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, पार्टी में पद पाने के लिए तमाम कार्यकर्ताओं ने जोड़तोड़ और गुणा भाग भी शुरू कर दिया है।

जिलाध्यक्ष को तीसरा मौका नहीं!

भाजपा में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पर सभी की निगाहें हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 60 साल से अधिक आयु वाले नेताओं, दागदार छवि वालों को जिलाध्यक्ष नहीं बनाने का फार्मूला तय किया है। साथ ही यूपी में तीसरी बार किसी भी नेता जिलाध्यक्ष नहीं बनाने का फार्मूला भी अपनाया हुआ है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में भी पार्टी कुछ इसी फार्मूले के आधार पर आगे बढ़ सकती है। यूपी का फार्मूला लागू होने से उत्तराखंड में कई जिलाध्यक्ष बदल सकते हैं।

भाजपा में 11729 बूथ कमेटियों का गठन

उत्तराखंड में भाजपा ने संगठनात्मक चुनावों के तहत अब तक 11729 बूथ कमेटियों का गठन कर लिया है। निकाय चुनावों की वजह से चुनावों की प्रक्रिया लटक गई थी अब इस कार्य को फिर से शुरू किया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद राज्य में जिलाध्यक्षों का चयन शुरू हो जाएगा।

Published on:
09 Feb 2025 06:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर