लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने जारी की नई लिस्ट, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) से साथ ही सभी विपक्षी पार्टियों ने अपनी तैयारियों जोरों पर शुरू कर दी हैं।
2 min read
Jun 23, 2021
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने जारी की नई लिस्ट, इन नेतौओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने जारी की नई लिस्ट, इन नेतौओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) से साथ ही सभी विपक्षी पार्टियों ने अपनी तैयारियों जोरों पर शुरू कर दी हैं। इसी बीच अब भाजपा ने अपने अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारियां देने का काम शुरू किया है। बीजेपी (BJP) द्वारा सभी मोर्चों पर प्रदेश अध्यक्षों का चयन किया जा चुका है। इसके बाद अब बीजेपी ने पार्टी के अलग-अलग मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्षों और महामंत्रियों की भी घोषणा कर दी है।

क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा

बीजेपी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष ने 6 अलग-अलग मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक युवा मोर्चा के साथ महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। मोर्चे में क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ उस क्षेत्र के महामंत्रियों को भी चुन गया है। बीजेपी ने युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ एक महामंत्री को भी शामिल किया है। वहीं दूसरे सभी पांच मोर्चों की क्षेत्रीय जिम्मेदारी संभालने के लिए अध्यक्षों के साथ दो-दो क्षेत्रीय महामंत्रियों को भी चुना गया है। ऐसे में कुल 17 लोगों में से 6 को क्षेत्रीय अध्यक्ष और 11 लोगों को क्षेत्र के महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनको मिली जिम्मेदारी

बीजेपी की तरफ से जारी सूची में युवा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष लखनऊ के रहने वाले नितिन मित्तल को बनाया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी रोहित चौधरी को सौंपी गई है। वहीं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा और महामंत्री किरन अग्रवाल व रेखा वर्मा को बनाया गया है। किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुधीर सिंह को दी गई है। वहीं पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव नायक वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुन्नेलाल कनौजिया और अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहम्मद नईम को सौंपी गई है।

Updated on:
23 Jun 2021 03:04 pm
Published on:
23 Jun 2021 03:04 pm