Livestock Officer Recruitment: उत्तर प्रदेश में पशुधन विभाग की भर्ती में कथित गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्हें लखनऊ के गोमती नगर से पकड़ा गया। यह मामला साल 2013-14 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी के 1198 पदों पर हुई भर्ती से जुड़ा है। उस समय योगेश कुमार विभाग में प्रमुख सचिव थे। भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में नंबरों को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। EOW के मुताबिक, सबूत मिलने के बाद गिरफ्तारी की गई है।