Uttar Pradesh News: लखनऊ में भाजपा नेता जयवीर सिंह ने इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। जयवीर सिंह ने कहा कि देश की जनता इंडिया गठबंधन को नकार चुकी है और विपक्ष हताशा में ऐसे हथकंडे अपना रहा है। वहीं, दीपोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में हर साल यह आयोजन भव्यता के साथ होता है। इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी।