16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: 50 सीटें भी BJP को मिल गईं तो ये दुनिया के सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक होगा: सांसद अवधेश प्रसाद

UP Politics: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP का सफाया होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA की सरकार बनेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 14 Oct 2026, 3:42 PM IST

Awadhesh Prasad Statement

सपा सांसद अवधेश प्रसाद। (photo- ians)

UP Politics: समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद नेउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पूरी तरह सफाया हो जाएगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर BJP को 50 सीटें भी मिल जाती हैं, तो यह दुनिया के सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक होगा।

अवधेश प्रसाद ने आजम खान के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और अधिकारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ मजबूती से खड़ी है।

2027 में BJP की विदाई का दावा, PDA सरकार बनने की कही बात

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनेगी और BJP को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने BJP की संभावित सीटों को लेकर भी टिप्पणी की। अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर पार्टी को 50 सीटें भी मिलती हैं, तो यह एक बड़ा आश्चर्य होगा।

आजम खान के समर्थन में उतरे अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी के सांसद ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि सरकार और अधिकारी आजम खान को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

योगी आदित्यनाथ के बयान पर BJP को घेरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश प्रसाद ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दंगे भड़काने वाले लोग वास्तव में BJP के सदस्य थे और उन्होंने उनकी सरकारों को ठीक से काम करने से रोकने के लिए ऐसा किया। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि BJP को लोगों की भलाई की चिंता नहीं है और उसके लिए पैसा ही सब कुछ है।

बता दें कि यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए हाल ही में कहा था कि अब प्रदेश में दंगा करने पर उन्हें अपने बाप-दादाओं की कमाई से भी हाथ धोना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बरेली में पर्व-त्योहारों के दौरान अक्सर दंगे होते थे, जबकि अब दंगा करने वाले जेल में उर्स मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका इशारा मौलाना तौकीर रजा की ओर था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान अब उपद्रव से नहीं, बल्कि उत्सव से होती है। उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था में बदलाव के कारण प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा भी बदली है।