14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अखिलेश यादव ने अल्लाह और भगवान राम से विश्वासघात किया’, ओपी राजभर बोले, सपा छोड़ने वाले तीनों विधायक लंबे समय से BJP के ही साथ थे

Om Prakash Rajbhar: लखनऊ में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अल्लाह और भगवान राम से विश्वासघात किया है। राजभर ने दावा किया कि सपा के तीनों विधायक लंबे समय से भाजपा के साथ थे और कुछ अन्य विधायक भी सपा छोड़ सकते हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 14, 2026

UP News

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

SP MLA BJP Joining: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह प्रदर्शन कर रहा है। राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर बोलने से पहले आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश ने अल्लाह और भगवान राम के साथ विश्वासघात किया है। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा, बल्कि वोट के जरिए भाजपा को हराएगा।

BJP के लोग डरे हुए हैं इसलिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है- अखिलेश यादव

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे तेज धूप और पसीने से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। अखिलेश ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा। उन्होंने सुलतानपुर में मतदाता सूची से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि नंदलाल निषाद के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किसने किए और दशरथ के नाम पर 100 फॉर्म किसने तैयार किए।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बीजेपी इतनी निष्पक्ष है, तो ज्ञानेश कुमार यहां आकर बताएं कि नंदलाल निषाद के नाम पर किसके हस्ताक्षर फर्जी किए गए? दशरथ के नाम पर 100 फॉर्म किसने तैयार किए? मुख्य चुनाव आयुक्त को यहां आकर इसका जवाब देना चाहिए। हमने उन्हें पकड़ लिया समाजवादियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है।

सपा के तीन विधायक भाजपा में होंगे शामिल

इस बीच, ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये विधायक लंबे समय से भाजपा के साथ हैं और आज केवल औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। राजभर ने दावा किया कि सपा के कुछ अन्य विधायक भी पार्टी से नाराज हैं और वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य और मंत्री दारा सिंह चौहान समेत कई नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है।