लखनऊ

राजनाथ सिंह ने आखिर क्यों कहा, यूपी में 15-20 सीटों का बीजेपी को होगा नुकसान?

राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ा एक बड़ा डर जाहिर किया हालांकि, उनकी पार्टी के बाकी तमाम नेता इसे सिरे से खारिज करते रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 1:57 PM IST
rajnath singh
राजनाथ सिंह ने आखिर क्यों कहा, यूपी में 15-20 सीटों का बीजेपी को होगा नुकसान?

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश भाजपा के कई नेता दिग्गज नेता भले ही विपक्षी दलों के महागठबंधन से फर्क नहीं पड़ने का दावा कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ऐसा नहीं मानते! उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान अगर यूपी में महागठबंधन हुआ तो 2019 में भारतीय जनता पार्टी को 15-20 सीटों का नुकसान हो सकता है। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा है कि अगर यूपी में महागठबंधन होता है तो पार्टी को 15-20 का नुकसान हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ा एक बड़ा डर जाहिर किया हालांकि, उनकी पार्टी के बाकी तमाम नेता इसे सिरे से खारिज करते रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान यूपी में महागठबंधन होने पर आप कितनी सीटें जीतने का दावा करते हैं? इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी और सहयोगी दलों ने मिलकर 73 सीटें जीती थीं, महागठबंधन की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा 10-15-20 सीटों की गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि 15-20 सीटें हमारे लिये कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। हाल ही में संपन्न हुए उपचुनावों में हार के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव और उपचुनाव में बहुत बड़ा अंतर है। आम चुनाव में जनता उस पार्टी को वोट देगी, जो स्थायी सरकार देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का कोर वोट भले ही उन्हें वोट दे दे, लेकिन शेष वोट बीजेपी के फेवर में ही जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बीजेपी फिर से दिल्ली में सरकार बनाएगी।

Updated on:
19 Nov 2018, 1:57 PM IST
Published on: