26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर निर्माण को लेकर गतिविधियां तेज, धर्मसभा से पहले विहिप ने बनाया एक और प्लान

25 नवम्बर को राम नगरी में हो रही धर्मसभा के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तैयारियां तेज हो गई हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Nov 2018, 2:13 PM IST

virat dharmsabha in ayodhya

राम मंदिर निर्माण को लेकर गतिविधियां तेज, धर्मसभा से पहले विहिप ने बनाया एक और प्लान

अयोध्या. 25 नवम्बर को राम नगरी में हो रही धर्मसभा के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तैयारियां तेज हो गई हैं। धर्मसभा में रामभक्तों की भीड़ जुटाने के लिए एक ओर विहिप संकल्प पत्र के जरिये निमंत्रण बांट रही है, वहीं रविवार को विराट धर्मसभा के लिए माहौल बनाने को लेकर विहिप ने बाइक रैली निकाली। रविवार को राजधानी सहित सभी जगह बाइक रैली निकालकर विहिप ने धर्मसभा के लिए जनजागरण का फैसला किया है।

विहिप के विभाग मंत्री देवेंद्र मिश्र ने बताया कि धर्मसभा को लेकर लोगों में जनजागरण के लिए विहिप बाइक रैली निकाली जाएगी। राजधानी लखनऊ में भी विहिप की दो रैलियां निकलेंगी, जिनके माध्यम से लोगों से 25 नवम्बर को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। राजधानी में पहली रैली राजाजीपुरम, दूसरी रैली 1090 चौराहे से निकलेगी।

आयोजन की तैयारियां तेज
विश्व हिंदू परिषद आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या में विराट धर्मसभा आयोजित कर रहा है। इसमें एक लाख से अधिक रामभक्तों के आने का दावा किया जा रहा है। तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विश्व हिंदू परिषद लोगों को आमंत्रित करने के लिए संकल्प पत्र बांट रही है। साथ ही देश के सभी 543 सासंदों से राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर विहिप समर्थन लेने की रणनीति भी विहिप ने बनाई है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग