26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की तैयारियों को तगड़ा झटका! अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान से महागठबंधन की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Nov 2018, 4:07 PM IST

Akhilesh yadav

लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की तैयारियों को तगड़ा झटका! अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान के बाद लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के खिलाफ होने वाले महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर हमलावर होते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि साइकिल (सपा का चुनाव चिन्ह) को रोकोगे तो हम आपका हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) हैंडल से हटा देंगे। अखिलेश यादव के बयान के बाद महागठबंधन की राह और मुश्किल होती दिख रही है। मायावती पहले से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सख्त तेवर अपनाये हुए हैं।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप साइकिल को रोकोगे तो साइकिल के हैंडल से आपका हाथ हटा दिया जाएगा। कंट्रोल किया और के साथ हो जाएगा।

महागठबंधन की राह मुश्किल
अखिलेश के बयान के बाद महागठबंधन की राह और मुश्किल हो गई है। क्योंकि अभी तक अखिलेश यादव ही बीजेपी को हराने के लिए महागठबंधन की बात कहते रहे हैं। अब माना जा रहा है कि सपा-बसपा अन्य छोटी पार्टियों संग गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वैसे ही दोनों दलों के दिग्गज नेता खासकर सपाई कांग्रेस पार्टी संग गठबंधन के इच्छुक नहीं रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन कोई कमाल नहीं कर सका था।