दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय कैंपस में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी और शरजील इमाम के समर्थन में लिखे गए नारों पर भी सपा सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रुचि वीरा ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। रुचि वीरा ने आगे कहा कि, "अगर वे नारे लगा रहे हैं, तो इसमें क्या समस्या है?" अब उनके इस बयान के बाद सियासी बहस तेज होने की उम्मीद है।