जानकारी के मुताबिक, चोरी की घटना सुबह करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच हुई। आरोप है कि महिला मंदिर में सामान्य श्रद्धालु की तरह पहुंची। इसी दौरान उसने मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथुनी उतार ली। इसके साथ ही मंदिर में विराजमान श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब मिला।