लखनऊ

अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का बड़ा वार, बातें बड़ी-बड़ी…खुद की पार्टी की महिला से हो रहा अपमानजनक व्यवहार

Pankaj Chaudhary vs Akhilesh Yadav : चंदौली में सपा महिला नेता गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई मारपीट पर भाजपा नेता पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा के 'PDA' को 'पीड़ा, दमन और अपमान' का प्रतीक बताया।

2 min read
May 29, 2026
भाजपा यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर किया करारा वार, PC- ANI

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला नेता के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो पार्टी मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, उसी पार्टी में महिला पदाधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार हो रहा है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या, सिगरेट से शुरू हुए विवाद में ईंट-पत्थर से मारकर ले ली जान

पीड़ा, दमन और अपमान का प्रतीक बन चुका PDA

पंकज चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि सपा का पीडीए अब 'पीड़ा, दमन और अपमान' का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का महिला सम्मान केवल पोस्टरों और नारों तक सीमित है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'सपा के पीडीए का नया संस्करण है पीड़ा, दमन और अपमान। चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के साथ सपा नेताओं द्वारा उनके ही घर में मारपीट की गई। जिस पार्टी के मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की लंबी-लंबी बातें होती हैं, उसी पार्टी की एक महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार यह दर्शाता है कि यह महज खोखली बातें हैं।'

सिर्फ 'बातों के बताशे' फोड़ते हैं अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा कि वाह री राजनीति, मंच पर महिला सम्मान की बातें और हकीकत में अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार। लगता है सपा में 'बातों के बताशे' कुछ ज्यादा ही फोड़े जाते हैं।

पंकज ने कहा कि यही है इनके पीडीए का नया संस्करण 'पीड़ा, दमन और अपमान।' यह स्पष्ट है कि सपाइयों के महिला सम्मान का मॉडल सिर्फ पोस्टरों तक सीमित है। प्रदेश कि महिलाएं सपा के इस चाल, चरित्र और चेहरे से भलिभांति परिचित हैं।सत्ताइस में सपा साफ।

सपा नेता गार्गी सिंह पटेल पर हुआ हमला

ज्ञात हो यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मड़िया पड़ाव स्थित सपा नेता गार्गी सिंह पटेल के आवास पर हुई थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कई लोग महिला नेता पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि करीब पांच लोग अचानक गार्गी सिंह पटेल के घर में घुस आए। इनमें दो युवक और दो महिलाएं शामिल थीं। पहले उनके साथ कहासुनी हुई, फिर हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने गार्गी सिंह पटेल के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनकी पिटाई की। कमरे में रखी टेबल उठाकर भी उन पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें

निक्की भाटी मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट, बहन कंचन जवाब से पलटी, बोली- घटना के समय घर में कोई नहीं था
Updated on:
29 May 2026 02:00 pm
Published on:
29 May 2026 01:59 pm
Also Read
View All