28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या, सिगरेट से शुरू हुए विवाद में ईंट-पत्थर से मारकर ले ली जान

BJP Leader Murder : लखनऊ के विभूतिखंड में सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में अयोध्या के भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता शिवम सिंह की ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या।

2 min read
Google source verification
Murder

बीजेपी नेता शिवम सिंह की पीट-पीटकर हत्या, PC- Patrika

लखनऊ : अयोध्या से पार्टी करने आए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की लखनऊ में हत्या कर दी गई। मामूली से सिगरेट पीने के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह अस्पताल में दम तोड़ गया।

विभूतिखंड थाना क्षेत्र के जलवा क्लब के बाहर देर रात यह वारदात हुई। अयोध्या निवासी शिवम सिंह अपने दोस्त नीलेश मौर्य और जीशान के साथ लखनऊ पार्टी करने आए थे। क्लब से बाहर सिगरेट पीने को लेकर कुछ स्थानीय युवकों से उनके बीच बहस हो गई। बहस जल्द ही हिंसक रूप ले ली। हमलावरों ने शिवम सिंह पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। शिवम को सबसे पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां बेड न मिलने के कारण उन्हें गोमतीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इलाज के दौरान शिवम सिंह की मौत हो गई।

अयोध्या कार्यसमिति के सदस्य थे शिवम

शिवम के छोटे भाई सौरभ सिंह ने बताया कि 26 मई की सुबह करीब 4 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली। जब वह अस्पताल पहुंचे तो शिवम की हालत बहुत खराब थी। सौरभ ने आरोप लगाया कि शिवम के साथ आए दोस्तों ने भी कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा, 'लगता है कि वे भी इस साजिश में शामिल थे। एक ड्राइवर भी उनके साथ था, लेकिन घटना के बाद से कोई हाल-चाल तक नहीं ले रहा है।' शिवम सिंह अयोध्या में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य थे। परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक के भाई सौरभ सिंह ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना लखनऊ के विभूतिखंड जैसे पॉश इलाके में बढ़ती गुंडागर्दी और छोटे-छोटे विवादों को हिंसक रूप देने की प्रवृत्ति को लेकर सवाल खड़े कर रही है। परिजनों ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।