
लखनऊ. बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) अपनी पार्टी के पुनर्गठन में जुट गई हैं। उन्होंने प्रदेश के जिला व महानगर संगठनों को फिर से गठित करने का काम शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में एक बार फिर डॉ. हरि कृष्ण गौतम को लखनऊ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री नकुल दुबे महानगर कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार प्रदेश में जिला, नगर, विधानसभा, सेक्टर व बूथ कमेटियों के रिव्यू का काम चल रहा है। कई मंडलों पर नियुक्त मुख्य जोन इंचार्ज व मंडलों के जोन इंचार्ज मिलकर कमेटियों के पदाधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन कर रहे हैं। इसके बाद नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
लखनऊ मंडल के अन्य जिलों से जिलाध्यक्ष
रायबरेली बाल कुमार गौतम
लखीमपुर खीरी राम कुमार चौधरी
सीतापुर राममूर्ति मधुकर
उन्नाव राम बिलास गौतम
हरदोई मेवाराम वर्मा
लखनऊ जिले की कमेटी
सचिव ललित तिवारी
उपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ
अध्यक्ष डॉ. हरिकृष्ण गौतम
महासचिव छविलाल रावत
कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्या
जिला संयोजक बीवीएफ राम सुंदर व प्यारेलाल
लखनऊ महानगर कमेटी
अध्यक्ष नकुल दुबे, पूर्व नगर विकास मंत्री
उपाध्यक्ष सलाउद्दीन सिद्दीकी
उपाध्यक्ष इजहारुल हक
महासचिव पंकज सक्सेना
महासचिव दुर्गेश बाल्मीकि
महासचिव योगेंद्र प्रताप गौतम
नगर सचिव लवलेश गिरि
कोषाध्यक्ष अरविंद गौतम