लखनऊ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बाद यूपी के एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित

यूपी में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in UP) भयावह रूप लेता जा रहा है। प्रदेश सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) में कोरोना की पुष्टि हुई है।
2 min read
Aug 02, 2020
26 corona found infected in bhilwara
26 corona found infected in bhilwara

लखनऊ. यूपी में कोरोना (coronavirus in UP) संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। रविवार को पहले प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलारानी वरुण (Kamlarani Varun) का कोरोना वायरस (Covid 18) से निधन हो गया। उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं देर शाम प्रदेश सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह में कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लखनऊ दौरे के वक्त उनके साथ थे। रविवार को ही देश के गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के अंतिम संस्कार में शिवराज सिंह चौहान शामिल होने लखनऊ आये थे। उनके कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद से ही महेंद्र सिंह अपने घर में आईसोलेट हो गए थे। लेकिन बाद में तबियत खराब होने पर उन्होंने अपनी जांच करवाई, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। अभी वे SGPGI में भर्ती हो गये हैं।

शुरुआती लक्षण के बाद कराई जांच-

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले। डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूँ। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करे।

यह मंत्री भी कोरोना संक्रमित-
कोरोना ने प्रदेश के कई अन्य मंत्रियों और उनके परिजनों को अपनी चपेट में लिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, मंत्री रघुराज सिंह का इलाज जारी है। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी भी एसजीपीजीआई में भर्ती थे। कानून तथा ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी संक्रमित हैं। वामनेता अतुल अंजान भी संक्रमित हैं। कई अन्य मंत्रियों के बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Published on:
02 Aug 2020 10:25 pm
Also Read
View All