25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे लेकर सभी दलों के नेता अपने प्रचार करने में पहुंच रहे हैं। वहीं, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमेर में जनसभा करने पहुंचे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरम है। सभी राजनीतिक दल के बड़े- बड़े नेता अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजस्थान के आमेर में जनसभा संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर घेरा।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, देश की समस्या का नाम और भारतीय जनता पार्टी समस्या के समाधान का नाम है। अब आपको फर्क महसूस हो रहा होगा।
राजस्थान में युवाओं का भविष्य अंधकार में हैं: सीएम योगी
गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह हिंदू विरोधी है। उदयपुर में किस तरीके कन्हैयालाल का गला रेत दिया जाता है। राजस्थान में संतों की हत्या की जा रही है। उनके आश्रमों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, मां बेटियों की इज्जत खतरे में है।
उन्होंने कहा कि गुंडा और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। राजस्थान में युवाओं की मेहनत पर पानी फैलाया जा रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं, युवाओं का भविष्य अंधकार में हैं। व्यापारियों की संपत्तियों पर गुंडा तत्व कब्जा कर रहे हैं।
राजस्थान में सियासी पारा गरम
25 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। मतदान के दिन जैसे- जैसे करीब आते जा रहे हैं। वैसे- वैसे राजनीतिक सियासी माहौल गरम होता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल पूरे जोर से चुनाव प्रचार में जुट हुए हैं।