लखनऊ

Crime News:सिपाही ने महिला दरोगा से किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, घटना से हड़कंप

Crime News:पुलिस कांस्टेबल ने अपने ही विभाग की महिला दरोगा की अस्मत लूट डाली। आरोपी ने रेप का वीडियो बनाकर महिला दरोगा को ब्लैकमेल भी किया। घटना से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

2 min read
Mar 14, 2025
देहरादून में महिला दरोगा से रेप का मामला सामने आया है

Crime News:पुलिस की महिला दरोगा से उसी के विभाग के सिपाही ने रेप कर अश्लील वीडियो बना डाला। ये सनसनीखेज घटना उत्तराखंड के देहरादून में घटी है। बताया जा रहा है कि एक अविवाहित महिला दरोगा का कुछ समय पहले ही पर्वतीय जिले से देहरादून तबादला हुआ था। महिला दरोगा के आग्रह पर उसे पुलिस विभाग की एक शाखा में अटैच किया गया था। महिला दरोगा के मुताबिक सिपाही असलम उसी के कार्यालय में ड्यूटी करता है। एक दिन महिला दरोगा ड्यूटी पर देरी से आई इस पर उच्चाधिकारियों ने उसका स्पष्टीकरण मांगा। इसके चलते महिला दरोगा ने कार्यालय के नजदीक ही एक होटल में रुकने का मन बनाया ताकि वह समय पर ड्यूटी पर पहुंच सके। महिला दरोगा के विभागीय कार्य सिपाही असलम ही करता था। असलम ने ही महिला दरोगा के लिए होटल में कमरा बुक कराया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम को सिपाही ने महिला दरोगा को होटल में छोड़ दिया था। उसी दौरान सिपाही की नीयत बिगड़ गई। वह भी सिपाही के पीछे-पीछे उसके कमरे में घुस गया। उसी दौरान उसने दरोगा से रेप किया और इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज

रेप पीड़िता दरोगा इस घटना से काफी घबरा गई थी। उसके फौरन बाद वह हफ्ते की छुट्टी लेकर घर जाना चाहती थी। लेकिन भय के मारे वह घर भी नहीं जा पाईं। सिपाही ने मुंह खोलने पर महिला दरोगा को अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता ने प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी सिपाही असलम के खिलाफ तहरीर सौंपी। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस एसपी देहात के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई है। टीम मामले में साक्ष्य जुटा रही है। मुकदमे में आरोपी बनाया गया सिपाही विवाहित और महिला दरोगा अविवाहित है।

Published on:
14 Mar 2025 08:10 am
Also Read
View All