8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Home Guard PET 2026: यूपी होमगार्ड पीईटी के नए एडमिट कार्ड 10 सितंबर को होंगे जारी, जानिए पूरी डिटेल

UP Home Guard Admit Card 2026 Link: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड की तारीख बदल दी है। अब बोर्ड 10 सितंबर को यूपी होमगार्ड पीईटी 2026 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। जानिए क्या है दौड़ का समय और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस...
3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Sep 08, 2026

UP Home Guard PET 2026, UP Home Guard Admit Card 2026, uppbpb.gov.in

UP Home Guard PET 2026 (Image: Official Website)

UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती के तहत होने वाले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी पीईटी को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के नए नोटिस के अनुसार अब इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 सितंबर, 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। पूर्व में यह प्रवेश पत्र 7 सितंबर को जारी किए जाने थे और परीक्षा 8 सितंबर से प्रस्तावित थी लेकिन मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए तारीखों में बदलाव किया गया है।

PAC और रिजर्व पुलिस लाइंस में होगा फिजिकल टेस्ट

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन प्रदेश भर की विभिन्न प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) वाहिनियों और रिजर्व पुलिस लाइंस के मैदानों पर किया जाएगा। मौसम और बारिश के कारण मैदानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि अभ्यर्थियों को दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण में किसी तरह की असुविधा न हो।

10 सितंबर को जारी होंगे संशोधित प्रवेश-पत्र

यूपीपीआरपीबी की ओर से 10 सितंबर, 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, नई तारीख और रिपोर्टिंग समय का पूरा विवरण दर्ज होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और तय समय पर केंद्र पर पहुंचें।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के मानक

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ के निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा:

  • पुरुष अभ्यर्थी: पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला अभ्यर्थी: महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

जो भी अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा में दौड़ पूरी करने में असफल रहेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा और वे अंतिम मेरिट सूची में स्थान नहीं बना सकेंगे।

पुराने एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र अब पूरी तरह अमान्य माने जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को 10 सितंबर को जारी होने वाला संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करके ही परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा। बिना नए प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UP Home Guard PET Admit Card 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
  • जानकारी दर्ज करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

तकनीकी दिक्कत होने पर हेल्पलाइन पर करें संपर्क

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था भी की है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नए प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र के पते की भलीभांति जांच कर लें।