लखनऊ

इस डकैत के भाई को सपा उप चुनाव में दे सकती है टिकट

बाल कुमार ने टिकट की दावेदारी की है।  
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 5:10 PM IST
Dadua brother bal kumar patel
Dadua brother bal kumar patel

लखनऊ. समाजवादी पार्टी की निगाहें 11 मार्च को होने वाले लोकसभा की गोरखपुर और फूलपुर की सीटों पर टिकी हुईं हैं। इलाहाबाद के फूलपुर से लोकसभा उप चुनाव में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है। यहां से भाजपा के की कई दावेदार टिकट के लिए अपना जुगाड़ लगा रहे हैं तो वहीं फूलपुर से सपा डकैत ददुआ के भाई को अपना उम्मीदवार बना सकती है। फूलपुर उप चुनाव के लिए दस्यु ददुआ के भाई ने भी सपा से टिकट की दावेदारी कर दी है। बाल कुमार पटेल ने फेसबुक वाल पर पोस्ट करके खुद को फूलपुर का भावी प्रत्याशी बताया है। यही नहीं बाल कुमार पटेल ने उप चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारी करने के लिए जुटने का भी अपील फेकबुक के जरिए की है।

वहीं इलाहाबाद पहुंचे विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने बाल कुमार पटेल की दावेदारी पर चुप्पी साधते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में किसे दावेदार बनाना है। ये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को तय करना है। पार्टी नेतृत्व जिसे भी टिकट देने का फैसला लेगा कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर उप चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में सपा के जीत हासिल करने का दावा भी किया।

दूसरे दावेदारों में खलबली

समजावादी पार्टी किसे टिकट देगी यह तो आने वाले दिनों में तय हो जाएगा, लेकिन फूलपुर सीट पर दस्यु के भाई के दावेदारी करने के बाद से सपा के दूसरे दावेदारों में खलबली मच गई है। हालांकि फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव में टिकट पार्टी और बाहर के भी कई उम्मीदवार जुगाड़ ला रहे हैं।

यहां से जवाहर नेहरु रह चुके हैं सांसद

इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट हमेशा से ही चर्चा में रही है। इस सीट से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु भी लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। यह सीट नेहरु के नाम से भी जानी जाती है क्योंकि इस सीट पर पहली बार उन्होंने जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार इस सीट पर गैरकांग्रेसी प्रत्याशी के रुप में केशव प्रसाद मौर्या को जीत हासिल हुई। रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर फिर जीत हासिल करना चाहती है, जिसके लिए पार्टी ने प्रत्याशी के नाम पर चर्चा के साथ मंथन भी शुरू कर दिया है। यहां से केशव प्रसाद मौर्या सांसद रहे है तो जाहिर सी बात है कि उनके किसी करीबी को ही यहां से भाजपा मैदान में उतारेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘राहुल गांधी और विपक्ष के पास न नीति न एजेंडा’, ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा; बोले- जनता तीसरी बार BJP को जिताएगी

‘वोट चोरी का आरोप लगाने वाले खुद सबसे बड़े वोट चोर’, केशव मौर्य बोले- नेहरू ने पटेल का वोट चुराकर PM की कुर्सी पाई

‘प्रदेश अध्यक्ष हैं तो पहले अपना टिकट घोषित करें’, अखिलेश यादव बोले- जिनकी खुद की टिकट पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे, वो चुप ही रहें

‘न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में’, धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले- यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं

‘लाखों गौमाताओं को कटवाने वाले शासन की तुलना रामराज्य से नहीं हो सकती’, शंकराचार्य बोले- अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, धर्म पर टिका था