लखनऊ

अखिलेश यादव को बड़ा झटका : पूर्व विधायकों सहित कई सपाई भाजपा में शामिल, देखें लिस्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सपा-बसपा और कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी को भाजपा में शामिल कराया।

2 min read
Nov 18, 2017

लखनऊ. चुनाव आते ही नेताओं के पाला बदलने का दौर शुरू हो जाता है, फिर चाहे वह लोकसभा चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या फिर निकाय चुनाव। ऐसे नेता हर दल में मौजूद रहते हैं। शुक्रवार को सपा-बसपा और कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इनमें तीन पूर्व विधायक, दो जिला पंचायत अध्यक्ष और एक जिला सहकार बैंक के अध्यक्ष समेत दर्जनों मौजूदा और पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा में शामिल नेताओं व पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इन सबको भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। चर्चा है कि जिला पंचायत अध्यक्षों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा की शरण ली है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

नरेश अग्रवाल का पीएम मोदी पर अब तक का सबसे जुबानी बड़ा हमला, अखिलेश यादव पर भी दिया बड़ा बयान

भाजपा में शामिल हुए ये दिग्गज
मोहनलालगंज की पूर्व सपा विधायक चन्द्रा रावत, तमकुहीराज (कुशीनगर) से सपा के पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय, फाजिलनगर कुशीनगर से कांग्रेस की पूर्व विधायक कांग्रेस शशि शर्मा, हमीरपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं बुन्देलखंड व झारखंड के बसपा के पूर्व कोआर्डीनेटर सिद्ध गोपाल अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा ममता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी अपराजिता सोनकर, जिला सहकारी बैंक बाराबंकी के अध्यक्ष सपा के धीरेन्द्र वर्मा, सपा के प्रदेश सचिव दयाशंकर मद्धेशिया, ललितपुर की अरुणा यादव, अंबेडकरनगर नगरपलिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष ज्ञानवती मद्धेशिया, कन्नौज के बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय भारती, कानपुर के बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनारायण कुरील ‘मुकेश‘, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव नितेन्द्र यादव, बुलन्दशहर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलवीर भाटी और पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महोबा विनोद सोनी भाजपा में शामिल हुए।

अंधेरे सियासी दौर में अखिलेश यादव एक उजाले की तरह हैं : प्रोफेसर खान
बसपा नेता ओम प्रकाश बघेल उर्फ पप्पू पहलवान और राजनीति शास्त्र व सुरक्षा विषयों के विद्वान प्रोफेसर अली खान शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। ओम प्रकाश बसपा में आगरा जोनल इंचार्ज रहे हैं, वहीं प्रोफेसर अली खान राजा महमूदाबाद सीतापूर के खानदान से हैं। समाजवादी पार्टी में इन दोनों का स्वागत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। सपा में शामिल होने के बाद प्रोफेसर अली खान ने कहा कि अंधेरे सियासी दौर में अखिलेश यादव एक उजाले की तरह हैं।

ये भी पढ़ें

सलमान खुर्शीद ने सीएम-पीएम पर छोड़े व्यंग्य बाण, किए पांच बड़े जुबानी हमले
Published on:
18 Nov 2017 10:41 am
Also Read
View All