लखनऊ

रोडवेज बसों में ड्राइवर बनने का सुनहरा मौका, जानें सैलरी

आठवीं पास के लिए सरकारी बसों में बंपर भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस ड्राइवर की भर्ती निकाली है। यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के होगी।

less than 1 minute read
Dec 06, 2024
UP Roadways Bharti 2024,Basti bus Dipo, Upsrtc Driver Bharti 2024, up roadways bus driver bharti 2024, UP Roadways Recruitment 2024, up sarkari bus driver bharti 2024, upsrtc sarkari bus driver vacancy, upsrtc sarkari bus driver salary, up govt jobs, latest jobs alert, jobs news hindi, सरकारी बस ड्राइवर भर्ती, यूपी रोडवेज सरकारी बस ड्राइवर

परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में चालक के 45 खाली पदों पर भर्ती की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) बस्ती ने बताया कि इस प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया में सीधे चयन होगा। इसमें ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को बस्ती डिपो में चालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन के लिए योग्यता

भर्ती के लिए उम्मीदवार की हाइट 5.3 फुट और उम्र 23.6 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता आठवीं निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) होना जरूरी है। इसके साथ ही, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

चयनित ड्राइवरों की सैलरी

भर्ती में चयनित चालकों को 19,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए उन्हें 22 दिनों में 5500 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इसके साथ ही, परिवहन निगम की ओर से अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया, उपस्थित होने की तारीख और स्थान से जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कैंप में उपस्थित होकर अप्लाई करना होगा। यह कैंप महुली में 6 दिसम्बर, खलीलाबाद में 12 दिसम्बर, दुबौलिया में 19 दिसम्बर और 26 दिसम्बर को कार्यालय सहायक प्रबंधक में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों का ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू होगा।

सफल उम्मीदवारों को मिलेगा नियुक्ति

उम्मीदवारों का चयन ड्राइविंग परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर हो। चयनित उम्मीदवारों को बस्ती डिपो में चालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

Published on:
06 Dec 2024 01:04 pm
Also Read
View All
मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप