लखनऊ

खुशखबरी: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बाढ़ राहत किट में हल्दी, मिर्चा, धनिया के साथ मिलेगी कुल 24 सामग्री

Yogi government big decision, about relief kit प्रदेश सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत किट देगी। जिसमें खाद्य सामग्री के अतिरिक्त बाल्टी, सेनेटरी पैड सहित अन्य कई सामग्रियां रहेगी। जानें कौन सामग्री कितनी रहेगी?
2 min read
May 14, 2025
बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाई गई राहत किट

Yogi government big decision, about relief kit योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत किट में खाने-पीने के आइटम के साथ रोजमर्रा में आने वाली जरूरतों का समान भी देगी। जिसमें ढक्कन वाली बाल्टी, डिस्पोजल, मग आदि भी शामिल है। बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की पहचान और समय रहते जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं। प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हर सप्ताह राहत किट देने का निश्चय किया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए रहने की व्यवस्था के साथ नाश्ते का भी इंतजाम किया जाएगा। नाविकों के लिए भी आदेश दिया गया है। जिन्हें 24 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह में सभी जिलाधिकारियों को तैयारी करने को कहा है। अपने आदेश में मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने की व्यवस्था कर ली जाए। नाविकों को भी नाव लेकर तैयार रहने को कहा जाए। ‌पीड़ितों के रुकने के स्थान भी निश्चित कर ली जाए। जिसमें नाश्ता और भोजन की भी सुविधा रहेगी। राहत शिविर में पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

राहत किट में क्या मिलेगा?

राहतगढ़ में 100 मिली का डेटॉल या सेवलान, एक मग, 20 डिस्पोजल, सूती कपड़ा, तौलिया, कपड़ा धोने का साबुन, 20 सेनेटरी पैड, ढक्कन वाली बाल्टी, नहाने का साबुन, मोमबत्ती‍,‌ माचिस रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों में बिस्किट, चीनी, भुना चना, चना, लइया, 10-10 किलो आटा और चावल, दो किलो दाल, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, 1 लीटर तेल, 1 किलो नमक दिया जाएगा। ‌

Published on:
14 May 2025 12:37 pm