Har Chhath 2019 : हिन्दू धर्म में उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हरछठ (Har Chhath) का व्रत करने विवाहित महिलाओं की हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
जालौन. अगर आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो 2 अगस्त को हरछठ का पर्व है। इस दिन पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। शास्त्रों के अनुसार हिन्दू धर्म में उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हरछठ (Har Chhath) का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के अन्य राज्यों में इस त्यौहार को अन्य कई नामों से जाना जाता है। जालौन निवासी ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि यह त्यौहार भगवान बलराम को समर्पित है जोकि भगवान कृष्ण के एक बड़े भाई हैं। हरछठ (हलषश्ठी) का पर्व भगवान बलराम की जयंती के रूप में मनाया बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है और यह पर्व त्यौहार रक्षाबंधन और श्रवण पूर्णिमा के छह दिनों के बाद ही आता है। इस बार यह त्यौहार 21 अगस्त को पड़ रहा हैं।
हरछठ पर ऐसे करें पूजा
जालौन निवासी ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि हरछठ (हलषश्ठी) पर्व भारत में शहरी क्षेत्रों की तुलना में कृषि समुदायों या ग्रामीण इलाकों में ज्यादा फेमस है।हरछठ (हलषश्ठी) पर्व पर सभी विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और सुबह जल्दी उठकर स्नान कर हरछठ पूजा (Har Chhath Puja) की तैयारी में लग जाती है। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं पूजा के समय भगवान बलराम की व्रत कथा सुनती है और अपने पति के लिए लम्बी आयु की कामना करती है। इसके साथ ही पूरे दिन बिना कुछ खाये उपवास रखती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं पूरे दिन फल या छोटा भोजन भी करने से बचती हैं। जिससे उनके व्रत में किसी प्रकार का कोी व्यवधान न आए।
शास्त्रों के अनुसार
शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है कि महाभारत में देवी उत्तरा ने अपने नर बच्चे के कल्याण के लिए भगवान कृष्ण की सलाह ली थी और अपने नष्ट गर्भ को ठीक करने के लिए हरछठ (हलषश्ठी) व्रत रखकर पूजा की थी। बस उसी समय से हिन्दू धर्म में हरछठ (हलषश्ठी) का पर्व पूरे भारत भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाने लगा। बता दें कि इस्कॉन मंदिर में, भगवान बलराम की जयंती श्रवण पूर्णिमा (रक्षा बंधन के उसी दिन) पर मनाई जाती है। ऐसे कई अन्य स्थान हैं जहां भगवान बलराम के भजन कीर्तन और कथा की पूजा मथुरा, वृंदावन, ब्रजभूमि और भगवान कृष्ण मंदिर जैसे की जाती है।
हरछठ (हलषश्ठी) व्रत की विशेषताएं और महत्व
1. हरछठ के पर्व पर हल की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
2. इस दिन भैस के दूध व दही का सेवन करना शुभ माना गया है।
3. इस दिन अन्न तथा फल खाने का भी विशेष महत्व है।
4. इस दिन महुए की दातुन करना बहुत ही लाभकारी है।
5. यह व्रत पुत्रवती स्त्रियों को विशेष तौर पर करना चाहिए।
6. हरछठ के दिन दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को ही कुछ खाना चाहिए।